Chaitra Navratri 2024 Rashi Anusar Upay: चैत्र नवरात्रि 2024 में राशि अनुसार देवी को कौन-सा फूल चढ़ाएं?

Published : Apr 08, 2024, 12:14 PM IST
Chaitra-Navratri-2024-Rashi-Anusar-Upay

सार

Chaitra Navratri 2024 Rashi Anusar Upay: हर साल चैत्र मास में नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इसे चैत्र और बड़ी नवरात्रि कहते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू होता है। 

Chitra Navratri 2024 Upay In Hindi: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू हो रहा है, जो 17 अप्रैल, बुधवार तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में भक्तजन अलग-अलग उपाय कर देवी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, नवरात्रि में अगर राशि अनुसार देवी को खास फूल चढ़ाएं जाएं हर परेशानी दूर हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए राशि अनुसार देवी को कौन-सा फूल चढ़ाएं…

मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के लोग चैत्र नवरात्रि में देवी मां को लाल रंग के फूल जैसे गुलाब आदि चढ़ाएं तो इनकी परेशानी दूर हो सकती है और इन्हें शुभ फल भी मिल सकते हैं।

वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान इस राशि के लोग माता को सफेद रंग के फूल जैसे कनेर, बेला या केवड़ा आदि चढ़ाएं तो इससे इनके ऊपर माता की कृपा बनी रहेगी।

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। चैत्र नवरात्रि में इस राशि के लोग माता को गुड़हल, गेंदा और गुलाब के फूल चढ़ा सकते हैं। इससे देवी इनके ऊपर अति प्रसन्न रहेंगी।

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। देवी को खुश करने के लिए इस राशि के लोग सफेद या गुलाबी रंग के फूल चढ़ा सकते हैं। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। ये लोग गुलाब या कनेर का फूल देवी को नवरात्रि के दौरान चढ़ाएं तो देवी इन पर प्रसन्न होती हैं।

कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। ये लोग देवी को सूरजमुखी का फूल चढ़ाएं। चैत्र नवरात्रि में ये उपाय करने से मां दुर्गा की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। चैत्र नवरात्रि में इस राशि के लोग देवी मां को कनेर, बेला या केवड़ा का फूल चढ़ाएं तो इनके लिए शुभ रहता है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं, जो धरतीपुत्र भी कहलाते हैं। माता की कृपा पाने के लिए इस राशि के लोग लाल रंग के फूल चढ़ाएं।

धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह हैं। ये लोग देवी को कोई भी पीला फूल जैसे सूरजमुखी, गेंदा आदि चढ़ा सकते हैं। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि
इस राशि के स्वामी भगवान शनिदेव हैं। चैत्र नवरात्रि में इस राशि के लोग माता को नीले फूल जैसे अपराजिता चढ़ा सकते हैं। इससे इनकी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग कोई भी डार्क यानी गहरे रंग का फूल देवी मां को चढ़ाएं। इस उपाय से इनकी पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

मीन राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग चैत्र नवरात्रि में देवी मां को पीले या केसरिया रंग के फूल चढ़ाएं। इससे इनका मन धर्म-कर्म में लगा रहेगा।


ये भी पढ़ें-

हिंदू नववर्ष के पहले दिन 5 जगहों पर लगाएं दीपक, साल भर मिलेंगे शुभ फल


Gudi Padwa 2024: हिंदू नववर्ष की खुशी में मनाते हैं गुड़ी पड़वा, इसकी ये 3 परंपराएं हैं बहुत खास


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Hanuman Ashtami 2025: हनुमान अष्टमी 12 दिसंबर को, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
Akhurath Chaturthi Vrat Katha: रावण ने क्यों किया अखुरथ चतुर्थी का व्रत? पढ़ें ये रोचक कथा