
Dhanteras 2025 Gold Buying Time: धनतेरस दिवाली के त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस पर्व पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष धार्मिक महत्व है, लेकिन इसे अन्य किसी भी समय शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कब करें खरीददारी।
धनतेरस पर खरीददारी करने का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के लगभग डेढ़ घंटे बाद प्रदोष काल होता है, जब देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। यदि इस समय खरीदारी संभव न हो, तो दिन के लाभ, अमृत या शुभ चौघड़िया में खरीदारी करना सर्वोत्तम होता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, झाड़ू, दीपक या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि राहु काल या गुलिक काल में खरीदारी नहीं करनी चाहिए और जो भी वस्तु खरीदी जाए, उसकी पहले पूजा करनी चाहिए और फिर उसका उपयोग करना चाहिए।
धनतेरस पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय अमृत काल माना जाता है। 18 अक्टूबर को अमृत काल सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान सोना-चांदी खरीदने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त - सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक।
धनतेरस पर भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए प्रदोष काल शुभ माना जाता है। 18 अक्टूबर को यह शाम 7:16 बजे से 8:20 बजे तक है। इस दौरान आप भगवान धन्वंतरि की पूजा कर सकते हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त - शाम 7:16 बजे से 8:20 बजे तक।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। 18 अक्टूबर को सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक। दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा। तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi