February 2023 Shubh Muhurat: फरवरी 2023 में विवाह के 13 मुहूर्त, जानें वाहन और संपत्ति खरीदने के शुभ दिन

February 2023 Shubh Muhurat: साल 2023 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है। इस पूरे महीने में विवाह आदि कार्य किए जा सकेंगे। फरवरी में शुक्र और गुरु ग्रह की युति मीन राशि में बनेगी, ये शुभ योग संयोग है।

 

Manish Meharele | Published : Jan 31, 2023 4:42 AM IST

उज्जैन. हिंदू धर्म के अंतर्गत जब भी कोई विवाह, मुंडन आदि कार्य किया जाता है तो सबसे पहले मुहूर्त जरूर देखा जाता है। साथ ही ये भी देखते हैं कि इस समय गुरु और शुक्र तारा उदय हो। ताकि मांगलिक कार्यों का फल भी शुभ ही हो। फरवरी 2023 में पूरे महीने मांगलिक कामों के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। (February 2023 Shubh Muhurat) इस महीने में मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति भी बनेगी, जो एक शुभ संकेत है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए फरवरी 2023 में मांगलिक कार्यों के लिए कब-कब मुहूर्त रहेंगे व अन्य मुहूर्तों की जानकारी भी…


फरवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त (February 2023 Vivah Muhurat)
6, 7 , 8, 9 ,10, 12, 13, 14, 15, 17, 22, 23, 28


फरवरी 2023 गृह प्रवेश के मुहूर्त (February 2023 Grah Pravesh Muhurat)
1, 8, 10, 11, 22, 23


फरवरी 2023 में वाहन खरीदने के मुहूर्त (February 2023 Vahan Khridi Muhurat)
1, 3, 5, 10, 12, 27

 

फरवरी 2023 में संपत्ति खरीदने के मुहूर्त (February 2023 Sampatti Khridi Muhurat)
2, 3, 16, 17, 23


फरवरी 2023 में कब-कब बनेंगे रवि योग? (Ravi Yog In February 2023)
- 3 फरवरी सुबह 06:18 से 4 फरवरी सुबह 07:08 तक
- 12 फरवरी रात 01:40 से 13 फरवरी रात 02:27 तक
- 23 फरवरी की सुबह 04:50 से 24 फरवरी सुबह 03:44 तक
- 25 फरवरी सुबह 03:27 से 26 फरवरी सुबह 06:51 तक
- 28 फरवरी सुबह 07:20 से 1 मार्च सुबह 06:47 तक


फरवरी 2023 में सर्वार्थसिद्धि योग (Sarvarsiddhi Yog in February 2023)
- 1 फरवरी सुबह 07:10 से 2 फरवरी सुबह 03:23 तक
- 3 फरवरी सुबह 06:18 से 07:08 तक
- 3 फरवरी सुबह 07:08 से 4 फरवरी 07:08 तक
- 5 फरवरी सुबह 07:07 से दोपहर 12:13 तक
- 12 फरवरी रात 01:40 से सुबह 07:02 तक
- 14 फरवरी रात 02:36 से सुबह 07:01
- 18 फरवरी शाम 05:42 से 19 फरवरी सुबह 06:56 तक
- 22 फरवरी सुबह 06:38 से 06:54 तक
- 23 फरवरी सुबह 06:53 से 24 फरवरी सुबह 06:52 तक
- 24 फरवरी सुबह 06:52 से 25 फरवरी सुबह 03:27 तक
- 27 फरवरी सुबह 06:49 से 28 फरवरी सुबह 06:48 तक


फरवरी 2023 के त्रिपुष्कर योग (Tripushakar Yog In February 2023)
- 13 फरवरी रात 02:27 से सुबह 07:02 तक
- 21 फरवरी सुबह 09:04 से 22 फरवरी सुबह 05:57 तक
- 26 फरवरी रात 03:59 से सुबह 06:50 तक
- 26 फरवरी सुबह 06:50 से 27 फरवरी रात 12:58 तक



ये भी पढ़ें-

Palmistry: अंगूठे से जान सकते हैं नेचर और फ्यूचर, जानें कैसे अंगूठे वाले होते हैं लकी और जीते हैं लग्जीरियस लाइफ?


Hindu Tradition: हिंदू धर्म में चिक्स पॉक्स बीमारी को क्यों मनाते हैं माता का रूप? जानें इसकी वजह


Vastu Tips: घर के किन हिस्सों पर प्रभाव डालता है राहु, इसका क्या असर होता है हमारी लाइफ पर?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!