कब है Janmashtami 2024, इस दिन कौन-से शुभ योग बनेंगे?

Published : Aug 18, 2024, 04:13 PM ISTUpdated : Aug 24, 2024, 08:08 AM IST
janmashtami 2024

सार

Janmashtami 2024: भाद्रपद मास में हर साल भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। इस बार जन्माष्टमी अगस्त 2024 में मनाई जाएगी। 

Janmashtami 2024 Shubh Yog Muhurat: धर्म ग्रंथों के अनुसार, अलग-अलग युग में भगवान विष्णु ने कईं अवतार लिए, श्रीकृष्ण भी इन अवतारों में से एक हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि की मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कईं शुभ योग बन रहे हैं। आगे जानें कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे…

कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024? (Kab Hai Janmashtami 2024)
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त, सोमवार की तड़के 03:39 से रात 02:20 मिनिट तक रहेगी। यानी पूरे दिन यही तिथि रहेगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की रात 12 बजे हुआ था। ये स्थिति 26 अगस्त, सोमवार को बन रही है, इसलिए इसी दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इस दिन? (Janmashtami 2024 Shubh Yog)
विद्वानों के अनुसार, इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। 26 अगस्त, सोमवार को हर्षण, सुस्थिर, वर्धमान के साथ ही सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी रहेगा। इनके अलावा शनि के कुंभ राशि में होने से पंचमहापुरुषों में से एक शश योग भी रहेगा। इतने सारे शुभ योगों में जन्माष्टमी व्रत करने से कईं गुना अधिक फल मिलेगा।

प्रमुख कृष्ण मंदिरों में कब मनेगी जन्माष्टमी 2024?
आमतौर पर तिथियों की घट-बढ़ होने के कारण जन्माष्टमी का पर्व 2 दिन मनाया जाता है, ऐसा शैव और वैष्णव परंपराओं में भिन्नता होने के कारण होता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार मथुरा, वृंदावन के साथ ही उज्जैन, काशी के कृष्ण मंदिरों में भी 26 अगस्त, सोमवार को ही जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस्कॉन मंदिरों में भी इसी दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहेगा।


ये भी पढ़ें-

जरूर सुनें Janmashtami 2024 के ये 10 फेमस भजन, इनके बिना अधूरा है ये त्योहार


पति शहर से बाहर हो तो पत्नी को कौन-से 4 काम नहीं करने चाहिए?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त