January 2024 Festival List: जनवरी 2024 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानें विवाह के शुभ मुहूर्त भी

Published : Dec 25, 2023, 11:08 AM IST
januray 2024 festival list

सार

January 2024 Festival calendar: साल 2024 के पहला महीने जनवरी में कईं व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें मकर संक्रांति आदि प्रमुख रहेंगे। इसी महीने सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होगा। जानें जनवरी 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार। 

January 2024 Festival And Vivah Muhurat: हिंदू धर्म में त्योहारों का विशेष महत्व है। हर त्योहार के पीछे कोई न कोई धार्मिक, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक महत्व रहता है। साल 2024 के पहले महीने जनवरी में भी कईं व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, इनमें से मकर संक्रांति काफी खास रहेगा। जनवरी 2024 हिंदू पंचांग के पौष और माघ मास के अंर्तगत रहेगा। आगे जानिए जनवरी 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल…

4 जनवरी, गुरुवार- रुक्मिणी अष्टमी
8 जनवरी, सोमवार- सुरूप द्वादशी
9 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
11 जनवरी, गुरुवार- पौष अमावस्या
14 जनवरी, शनिवार- लोहड़ी
14 जनवरी, रविवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
15 जनवरी, सोमवार- मकर संक्रांति, पोंगल, खरमास समाप्त
21 जनवरी, सोमवार- पुत्रदा एकादशी
23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत
25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा, माघ स्नान आरंभ
29 जनवरी, सोमवार- तिल चतुर्थी, संकटा चौथ

मांगलिक कामों के शुभ मुहूर्त (January 2024 Vivah Muhurat)
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त- 16, 17, 20, 21, 2227, 28, 29, 30, 31
मुंडन के शुभ मुहूर्त- 17, 31
गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त- 17, 22, 24
व्यापार आरंभ के शुभ मुहूर्त- 4, 8, 17, 35, 26, 31

मकर संक्रांति का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है, तो इसे संक्रांति कहत हैं। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करता है, इसलिए इसे उत्तरायण भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन से देवताओं का दिन शुरू होता है। इसलिए मकर संक्रांति का विशेष महत्व है।

खत्म होगा खर मास
15 जनवरी को जैसे ही सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, खर मास समाप्त हो जाएगा। खर मास के समाप्त होने से शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। यानी 15 जनवरी के बाद विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य किए जा सकेंगे। सूर्य का मकर राशि में जाना बहुत ही शुभ माना जाता है।


ये भी पढ़ें-

कौन-से 4 काम करने के बाद नहाना जरूरी है?


Shani Sadesati 2024: साल 2024 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ असर से बचने करें 5 उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त