Karwa Chauth 2024: मरकर कैसे जीवित हुआ वीरावती का पति? पढ़ें करवा चौथ की ये कथा

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ महिलाओं के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है।

 

Manish Meharele | Published : Oct 18, 2024 2:31 AM IST

Karwa Chauth Ki Katha: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस व्रत का सुहागिन महिलाओं को विशेष रूप से इंतजार रहता है। इस व्रत में महिलाएं दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है और शाम को चंद्रमा के उदय होने पर अपना व्रत पूर्ण करती हैं। कथा सुने बिना इस व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है। आगे जानिए इस व्रत की कथा…

ये है करवा चौथ व्रत की कथा
प्रचलित कथा के अनुसार, किसी समय में एक गांव में वेद शर्मा नाम का ब्राह्मण रहता था। उसके 7 पुत्र और 1 पुत्री थी। वेद शर्मा की पुत्री का नाम वीरावती था। इकलौटी लड़की होने के कारण वीरावती को सभी प्यार करते थे। जब वीरावती युवा हुई तो परिवार वालों ने उसका विवाह बड़ी ही धूम-धाम से किया।
विवाह के बाद वीरावती अपने ससुराल में खुशी-खुशी रहने लगी। विवाह के बाद जब पहली बार करवा चौथ आई तो वीरावती में भी ये व्रत किया। वीरावती को इतनी देर भूख-प्यास सहने की आदत नहीं थी, जिसके कारण वह बेहोश हो गई। बहन की ये स्थिति देखकर उसके भाई घबरा गए।
वीरावती के भाइयों ने पेड़ के पीछे एक मशाल जलाई और उसका उजाला दिखाकर वीरावती से झूठ कहा कि ‘चांद निकल आया है।’ वीरावती ने भी भाइयों की बात पर विश्वास कर लिया और व्रत पूर्ण समझकर भोजन कर लिया। ऐसा करने से वीरावती विधवा हो गई।
जब वीरावती को अपने भाइयों द्वारा की गई गलती के बारे में पता चला तो वह बहुत दुखी हो गई और उसने अन्न-जल का त्याग कर दिया। उसी रात देवराज इंद्र की पत्नी इंद्राणी पृथ्वी पर आई। वीरावती की ऐसी स्थिति देखकर उसने इसका कारण पूछा। तब वीरावती ने पूरी बात उन्हें सच-सच बता दी।
इंद्राणी ने कहा कि ‘तुम एक बार पुन: करवा चौथ का व्रत करो। मैं उस व्रत के फल से तुम्हारे पति को फिर से जीवित कर दूंगी।’ वीरावती ने पुन: करवा चौथ का व्रत किया, जिससे उसका पति जीवित हो गया। इसके बाद वीरावती ने काफी लंबे समय तक वैवाहिक सुख भोगा।
करवा चौथ व्रत के फल से वीरावती को अपने जीवन में हर सुख मिला। समय के साथ उसे पुत्र, धन, धान्य और पति की दीर्घायु का लाभ मिला। इसलिए हर सुहागिन महिला को ये व्रत जरूर करना चाहिए और करवा चौथ व्रत करने वाली सुहागिन महिलाओं को ये कथा जरूरी सुननी चाहिए।

Latest Videos


ये भी पढ़ें-

करवा चौथ 2024 पर महिलाएं न करें ये 5 काम, हो सकता है अपशकुन


Karwa Chauth Mantra: करवा चौथ 2024 पूजा में कौन-से 4 मंत्र बोलें?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'विधायक जी! मेरे लिए दुल्हन ढूंढ़ दो, आपको वोट दिया था' #Shorts #Mahoba #ViralVideo
करवाचौथ पर बन रहा 5 राजयोग, 5 राशियों की महिलाओं के लिए होगा लकी । Karwa Chauth 2024
Nayab Singh Saini Oath Ceremony: दूसरी बार हरियाणा के CM बने नायब सिंह सैनी
याह्या सिनवार की मौत के बाद कौन संभालेगा हमास की कमान? लिस्ट में हैं 5 नेताओं का नाम
करवाचौथ पर रहेगा भद्रा का साया? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्र पूजन का समय । Karwa Chauth 2024