Navratri 2025: कन्या पूजन में बालक क्यों जरूरी है? जानें लंगूर और बटुक भैरव का महत्व

Published : Sep 26, 2025, 03:22 PM IST
Kanya Pujan 2025 Date

सार

नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन कन्या पूजन के दौरान, पांच या सात कन्याओं के साथ एक बालक (बटुक/लंगूर) की पूजा की जाती है। इसे देवी-देवताओं और माताओं के रक्षक भैरव का सौम्य रूप माना जाता है। 

Navratri 2025 Kanya Pujan Rules: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन किया जाता है। अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि का महापर्व पूर्ण माना जाता है। लोग कन्या पूजन से एक दिन पहले व्रत रखते हैं और अगले दिन कन्या पूजन करके अपना व्रत खोलते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में पांच या सात कन्याओं का पूजन करना चाहिए। कन्या पूजन के साथ-साथ एक बालक का भी पूजन किया जाता है, अर्थात कन्याओं के बीच एक बालक को भोजन कराया जाता है। कन्या पूजन में शामिल इस बालक को लंगूर, लांगूर, लंगुरिया या बटुक भी कहा जाता है। आइए जानें कि कन्या पूजन में बालक को क्यों बिठाया जाता है।

कन्या पूजन में बालक क्यों जरूरी है ?

बटुक भैरव को भगवान भैरव का सौम्य रूप माना जाता है। देवी मां के सभी शक्तिपीठों और प्रसिद्ध मंदिरों के मुख्य और प्रवेश द्वार पर भैरव बाबा के मंदिर स्थापित हैं। पौराणिक मान्यता है कि देवी मंदिरों में भैरव बाबा रक्षक की भूमिका निभाते हैं।

कन्या पूजन के दौरान लंगूर क्यों बैठाया जाता है?

कन्या पूजन के दौरान लंगूर इसलिए बैठाया जाता है क्योंकि लंगूर को भैरव का ही एक रूप माना जाता है और इसलिए उन्हें कुमारियों और माताओं का रक्षक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भैरव विराजमान होते हैं, वहां शुभ कार्य निर्विघ्न होते हैं क्योंकि वे सभी नकारात्मक शक्तियों से लड़ते हैं और देवी के मंदिर की रक्षा करते हैं। उनकी अनुमति के बिना कोई भी देवी के मंदिर में पैर नहीं रख सकता।

ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: इस गांव में हुआ था रावण का जन्म! दशहरे पर यहां नहीं जलाते पुतला, करते हैं पूजा

कन्या पूजन के दौरान लंगूर न मिलने पर क्या करें?

यदि आप कन्या पूजन कर रहे हैं और आपको लंगूर न मिले, तो आप बटुक भैरव की जगह गुड़िया की पूजा कर सकते हैं। पूजा के बाद गुड़िया और बटुक को चढ़ाई गई सभी वस्तुएं किसी बच्चे को दान कर दें। ऐसा करने से आपको बटुक पूजा का फल प्राप्त होगा और आपकी पूजा पूरी मानी जाएगी। आप बटुक भैरव का प्रसाद कुत्ते को भी दे सकते हैं। इसका कारण यह है कि कुत्ते को भैरव बाबा का वाहन माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Marriage Muhurat 2025: देवउठानी एकादशी कब? जानिए नवंबर-दिसंबर में विवाह के लिए कितने दिन है शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त