Asianet News | Published : Nov 1, 2023 11:22 AM IST / Updated: Nov 01 2023, 08:49 PM IST

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time Updates: भारत के सभी बड़े शहरों में दिखा चांद, महिलाओं ने की पूजा, छाया करवा चौथ का उत्साह

सार

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time Live Updates: करवा चौथ 2023, आज 1 नवंबर को है। भारत में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हरियाणा, कोटा, पटना, कोलकाता, भोपाल, इंदौर समेत शहरवार चंद्रोदय का समय और करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त यहां चेक करें।

08:44 PM (IST) Nov 01

दिल्ली-एनसीआर में दिखा चांद

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर और नोएडा में भी करवा चौथ का चांद नजर आ चुका है। महिलाओं द्वारा चंद्रमा की पूजा की जा रही है।

08:40 PM (IST) Nov 01

देश के प्रमुख शहरों में दिखा चांद

देश के प्रमुख शहरों चंडीगढ़, शिमला, कोलकाता और पटना में करवा चौथ का चांद नजर आ चुका है।

08:36 PM (IST) Nov 01

हैदराबाद में कब होगा चंंद्रोदय

हैदराबाद में चंद्रोदय  रात 8:40 बजे होगा। 

08:29 PM (IST) Nov 01

चंद्रमा की पूजा के बाद क्या करें?

करवा चौथ पर जब चंद्रोदय हो जाए जो सबसे पहले चंद्रमा की पूजा करें और इसके बाद पति को तिलक लगाकर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।

08:23 PM (IST) Nov 01

भुवनेश्वर में दिखा करवा चौथ का चांद

ओडिसा के भुवनेश्वर में रात 08.02 पर सबसे पहले करवा चौथ का चांद नजर आया।

08:21 PM (IST) Nov 01

पूजा के बाद जरूर करें चौथ माता की आरती

ओम जय श्री चौथ मैया, बोलो जय श्री चौथ मैया
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया
ओम जय श्री चौथ मैया
ऊंचे पर्वत मंदिर, शोभा अति भारी
देखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी
ओम जय श्री चौथ मैया
महासिंगार सुहावन, ऊपर छत्र फिरे
सिंह की सवारी सोहे, कर में खड्ग धरे
ओम जय श्री चौथ मैया
बाजत नौबत द्वारे, अरु मृदंग डैरु
चौसठ जोगन नाचत, नृत्य करे भैरू
ओम जय श्री चौथ मैया
बड़े बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरे
ऋषि मुनि नर देवा, चरणो आन पड़े
ओम जय श्री चौथ मैया
चौथ माता की आरती, जो कोई सुहगन गावे
बढ़त सुहाग की लाली, सुख सम्पति पावे
ओम जय श्री चौथ मैया।

 

08:15 PM (IST) Nov 01

पूजा के बाद करवे का क्या करें?

करवा चौथ पर महिलाएं करवे से चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और बाद में पति इसे करवे से पत्नी को पानी पिलाता है। बाद में इस करवे में धान रखकर परिवार की किसी सुहागिन बुजुर्ग महिला को देना चाहिए और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।

08:11 PM (IST) Nov 01

कौन हैं चौथ माता, जिनकी करवा चौथी पर होती है पूजा?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, करवा चौथ पर चौथ माता की पूजा भी जरूरी करनी चाहिए। चौथ माता देवी पार्वती का ही एक रूप है, जो सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं। चौथ माता का मंदिर राजस्थान में है।

08:06 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Vadodara: वड़ोदरा में चंद्रोदय का समय

वडोदरा में करवा चौथ का चांद रात 08.49 पर दिखेगा

 

08:01 PM (IST) Nov 01

करवा दान करते समय बोलें ये मंत्र

करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥
इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे। सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।

 

07:51 PM (IST) Nov 01

करवा चौथ पर शुभ योग

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। इनमें सर्वार्थसिद्धि, सुमुख, अमृत और कुलदीपक योग प्रमुख हैं। करवा चौथ पर ऐसा चतुर्महायोग पिछले 100 साल में नहीं बना।

 

 

07:40 PM (IST) Nov 01

कहां दिखेगा सबसे पहले करवा चौथ का चांद?

करवा चौथ का चांद सबसे पहले कोलकाता में नजर आने की संभावना है। इसस समय रात 07.46 रहेगा।

07:32 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Ahmedabad: अहमदाबाद में चंद्रोदय का समय

गुजरात के अहमदाबाद शहर में चंद्रोदय रात 08.50 पर होगा।

 

07:21 PM (IST) Nov 01

उत्तर प्रदेश के किस शहर में कब निकलेगा चांद?

बांदा : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
आजमगढ़ : रात 07 बजकर 58 मिनट पर
भदोही: रात 08 बजकर 02 मिनट पर
बिजनौर: रात 08 बजकर 09 मिनट पर
बहराइच : रात 08 बजकर 14 मिनट पर
बलिया : रात 08 बजकर 00 मिनट पर
औरैया : रात 08 बजकर 09 मिनट पर
बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
बागपत : रात 08 बजकर 14 मिनट पर

 

07:12 PM (IST) Nov 01

karva chauth 2023 ki Katha: करवा चौथ पर जरूर सुनें ये कथा

धर्म ग्रंथों में करवा चौथ की कथा के अनुसार, एक गांव में एक किसान अपने 7 बेटों और 1 बेटी के साथ रहता था। बेटी की नाम वीरावती थी। विवाह के बाद वीरावती ने जब पहली बार करवा चौथ का व्रत किया तो भूख-प्यास के कारण वह बेहोश हो गई। तब उसके भाइयों ने पेड़ के पीछे से मशाल का उजाला दिखाकर उससे झूठ बोल दिया कि चांद निकल आया है। भाइयों की बात सच मानकर वीरावती ने भोजन कर लिया, जिससे उसकी पति की मृत्यु हो गई। उसी रात देवराज इंद्र की पत्नी पृथ्वी पर आई। उसने जब वीरावती की ऐसी हालत देखी तो कहा कि तुम अगली बार पुन: करवा चौथ का व्रत करना। इस व्रत के प्रभाव से वीरावती का पति पुन: जीवित हो गया।

 

06:55 PM (IST) Nov 01

करवा चौथ पर बादलों के कारण चांद न दिखें तो क्या करें?

अगर करवा चौथ पर आसमान में बादल होने पर चांद दिखाई न दे तो चंद्रोदय का समय जानकर उसके कुछ देर बाद उस दिशा में चंद्रमा की पूजा कर सकते हैं। इससे किसी तरह का कोई दोष नहीं लगता।
 

06:45 PM (IST) Nov 01

महिलाएं क्यों करवे से पानी पीकर तोड़ती हैं अपना व्रत?

करवा चौथ पर जब चंद्रमा उदय होता है तो सबसे पहले उसकी पूजा करते हैं और करवे के पानी से अर्ध्य दिया जाता है। बाद में पति के हाथों से इसी करवे का पानी पीकर महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। इस परंपरा के पीछे जो मनोवैज्ञानिक सोच है, वो ये है कि पति पत्नी अपने रिश्ते में पंच तत्व और परमात्मा दोनों को साक्षी बनाकर अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने की कामना करते हैं।

 

06:32 PM (IST) Nov 01

पूजा के लिए मिट्टी का करवा ही क्यों श्रेष्ठ?

आजकल करवा चौथ पर धातु से बने करवे का उपयोग भी किया जाने लगा है। ऐसा करने से बचना चाहिए। करवा चौथ पर मिट्‌टी से बने करवे का ही उपयोग करें। मिट्टी से बना करवा पंच तत्व का प्रतीक है, मिट्टी को पानी में गला कर बनाते हैं जो भूमि तत्व और जल तत्व का प्रतीक है, उसे बनाकर धूप और हवा से सुखाया जाता है जो आकाश तत्व और वायु तत्व के प्रतीक हैं फिर आग में तपाकर बनाया जाता है। 

 

06:25 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Jaipur: जयपुर में कब निकलेगा चांद

राजस्थान की राजधानी जयपुर में करवा चौथ का चांद रात 08.19 पर दिखाई देने की संभावना है।

06:17 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Kolkata: सबसे पहले कोलकाता में दिखेगा चांद

करवा चौथ का चांद सबसे पहले कोलकाता शहर में रात 07.46 पर दिखाई देगा।

06:11 PM (IST) Nov 01

karwa chauth 2023 Moon Rise Time In Patna: पटना में चांद निकलने का समय

बिहार की राजधानी है पटना। 1 नवंबर 2023 बुधवार को करवा चौथ पर पटना में चंद्रमा रात 07 बजकर 51 मिनिट पर दिखाई देगा।

 

06:08 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing in Chandigarh: चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय

चंडीगढ़ में करवा चौथ चंद्रोदय का समय रात 08:10 बजे है और पूजा मुहूर्त शाम 5:35 बजे से शुरू होकर शाम 6:54 बजे तक है।

05:58 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing in Pune: पुणे में करवा चौथ 2023 चंद्रोदय का समय

पुणे में करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:02 बजे से शाम 07:17 बजे तक है। चंद्रोदय का समय 08:56 बजे है।

05:56 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing in Delhi: दिल्ली में चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2023: दिल्ली में चंद्रोदय आज रात 08:15 बजे होने की उम्मीद है। करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 05:36 बजे से शाम 06:54 बजे तक है।

05:55 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing in Lucknow: लखनऊ में चंद्रोदय का समय

करवा चौथ 2023: लखनऊ में आज रात 08:05 बजे चंद्रोदय होने की उम्मीद है। विवाहित महिलाएं दिन भर के उपवास के बाद शाम 05:24 बजे से शाम 06:41 बजे तक पूजा कर सकती हैं।

05:53 PM (IST) Nov 01

करवा चौथ 2023 नोएडा में चंद्रोदय का समय

करवा चौथ 2023: नोएडा में करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 05:36 बजे से शाम 06:53 बजे तक रहने के बाद, आज रात 08:14 बजे चंद्रोदय होने की उम्मीद है।

05:53 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing in Gurugram

गुरुग्राम में करवा चौथ का चांद निकलने का समय

करवा चौथ 2023: गुरुग्राम में करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 05:37 बजे से शाम 06:55 बजे तक है। चंद्रोदय रात 08:16 बजे होगा।

05:49 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing मुंबई

मुंबई में करवा चौथ का चांद निकलने का समय

मुंबई में करवा चौथ 2023 चंद्रोदय का समय शाम 08:59 बजे है, पूजा मुहूर्त शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है।

05:29 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time:आपके शहर में आज चांद निकलने का समय

नोएडा में करवा चौथ का चांद रात 08:14 बजे निकलेगा

गुरुग्राम में करवा चौथ का चांद रात 08:15 बजे निकलेगा

गाजियाबाद में करवा चौथ का चांद रात 08:14 बजे निकलेगा

चंडीगढ़ में करवा चौथ का चांद रात 08:10 बजे दिखेगा

लुधियाना में करवा चौथ का चांद रात 08:12 बजे दिखेगा

जम्मू में करवा चौथ का चांद रात 08:11 बजे दिखेगा

पंजाब में करवा चौथ का चांद रात 08:14 बजे दिखेगा

राजस्थान में करवा चौथ का चांद रात 08:26 बजे दिखेगा

देहरादून में करवा चौथ का चांद रात 08:06 बजे दिखेगा

मेरठ में करवा चौथ का चांद रात 08:05 बजे निकलेगा

आगरा में करवा चौथ का चांद रात 08:00 बजे दिखेगा

देहरादून में करचा चौथ का चांद रात 08:05 बजे दिखेगा

प्रयागराज में करवा चौथ का चांद रात 08:05 बजे दिखेगा

हरिद्वार में करवा चौथ का चांद रात 08:07 बजे दिखेगा

हल्द्वानी में करवा चौथ का चांद रात 08:04 बजे दिखेगा

श्रीनगर में करवा चौथ का चांद रात 08:07 बजे दिखेगा

ऋषिकेश में करवा चौथ का चांद रात 08:06 बजे दिखेगा

गुवाहाटी में करवा चौथ का चांद रात 08: 22 बजे दिखेगा

05:17 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Kolkata

कोलकाता में करवा चौथ का चांद रात 07.46 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Delhi

दिल्ली में करवा चौथ का चांद रात 08.15 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Mumbai

मुंबई में करवा चौथ का चांद रात 08.59 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Pune

पुणे में करवा चौथ का चांद रात 08.56 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Patna

पटना में करवा चौथ का चांद रात 07.51 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Lucknow

लखनऊ में करवा चौथ का चांद रात 08.05 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Vadodara

वडोदरा में करवा चौथ का चांद रात 08.49 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Kanpur

कानपुर में कारवा चौथ का चांद रात 08.08 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Banaras

बनारस में करवा चौथ का चांद रात 08 बजे दिखेगा

05:17 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time: आपके शहर में आज चांद निकलने का सही समय

 

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Jaipur

जयपुर में करवा चौथ का चांद रात 08.19 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Jodhpur

जोधपुर में करवा चौथ का चांद रात 08.26 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Udaipur

उदयपुर में करवा चौथ का चांद रात 08.41 पर दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Bhopal

भोपाल में करवा चौथ का चांद 08.29 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Jabalpur

जबलपुर में करवा चौथ का चांद रात 08.19 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Dehradun

देहरादून में करवा चौथ का चांद रात 08.06 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Shimla

शिमला में करवा चौथ का चांद रात 08.07 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Chennai

चेन्नई में करवा चौथ का चांद रात 08.43 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Ranchi

रांची में करवा चौथ का चांद बजे 07.56 दिखेगा।

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Raipur

रायपुर में करवा चौथ का चांद रात 08.17 बजे दिखेगा।

05:16 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time: आपके शहर में चांद कितने बजे निकलेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Indore

इंदौर में करवा चौथ का चांद रात 08.37 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Jhabua

झाबुआ में करवा चौथ कर चांद 08.42 बजे निकलेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Reva

रीवा में करवा चौथ का चांद रात 08.10 बजे निकलेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Shahdol

शहडोल में करवा चौथ का चांद रात रात 08.13 बजे निकलेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Sagar

सागर में करवा चौथ का चांद रात 08.22 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Raisen

रायसेन में करवा चौथ का चांद रात 08.27 बजे दिखेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Itarsi

इटारसी में करवा चौथ का चांद रात 08.30 बजे निकलेगा

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time in Ahmedabad

अहमदाबाद में करवा चौथ का चांद रात 08.50 बजे निकलेगा

04:56 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Puja Muhurat: सिटी वाइज करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली- शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक

पुणे- शाम 6:02 बजे से शाम 7:17 बजे तक

चेन्नई- शाम 5:42 बजे से शाम 6:56 बजे तक

कोलकाता- शाम 4:59 बजे से शाम 6:15 बजे तक

हैदराबाद- शाम 5:45 से 7:00 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 6:02 बजे से शाम 7:18 बजे तक

नोएडा- शाम 5:36 बजे से शाम 6:53 बजे तक

जयपुर- शाम 5:44 से 7:02 बजे तक

मुंबई- शाम 6:05 से 7:21 बजे तक

गुड़गांव- शाम 5:37 बजे से शाम 6:55 बजे तक

बेंगलुरु- शाम 5:53 बजे से शाम 7:07 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 5:35 से 6:54 बजे तक

04:55 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Citywise Moonrise Time: आज चांद निकलने का समय

नई दिल्ली - रात 8:15 बजे

लखनऊ 8:05 बजे

नोएडा- रात 8:14 बजे

गुरुग्राम- रात 8:16 बजे

मुंबई - रात 8:59 बजे

चेन्नई- रात 8:43 बजे

आगरा - रात 8:16 बजे

कोलकाता- शाम 7:46 बजे

भोपाल - रात 8:29 बजे

अलीगढ़ - रात 8:13 बजे

हिमाचल प्रदेश - रात 8:07 बजे

पणजी- रात 9:04 बजे

जयपुर 8:26 बजे

पटना- शाम 7:51 बजे

चंडीगढ़ - रात 8:10 बजे

पुणे- रात 8:56 बजे

हैदराबाद - रात 8:40 बजे

भुवनेश्वर - रात 8:02 बजे

कानपुर - रात्रि 8:08 बजे

04:54 PM (IST) Nov 01

Karwa Chauth 2023 Shubh Muhurat: करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ 1 नवंबर को है और पूजा का मुहूर्त सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे समाप्त होगी। व्रत का समय सुबह 6:33 बजे से रात 8:15 बजे तक है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8:15 बजे है।


More Trending News