Karwa Chauth Vrat Katha: पति की लंबी उम्र के लिए जरूर सुनें करवा चौथ की ये कथा

Published : Oct 10, 2025, 08:07 AM IST
Karwa Chauth Vrat Katha

सार

Karwa Chauth Vrat Katha: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। इस व्रत का पूरा फल तभी मिलता है, जब इसकी कथा सुनी जाए। ग्रंथों के अनुसार बिना कथा सुनें इस व्रत का फल नहीं मिलता।

Karwa Chauth Vrat Katha In Hindi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि बहुत ही खास होती है क्योंकि इस दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए करती हैं। महिलाएं इस व्रत में कुछ भी खाती-पीती नहीं है। बिना कथा सुनें बिना इस व्रत का पूरा फल नहीं मिलता। आगे जानें करवा चौथ से जुड़ी रोचक कथा…

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? यहां देखिए...

करवा चौथ व्रत की कथा

प्राचीन समय में किसी गांव में एक ब्राह्मण रहता था, उसका नाम वेद शर्मा था। उनके उसके 7 पुत्र थे। उनकी एक पुत्री भी थी, जिसका नाम वीरावती था। वीरावती अपने पूरे परिवार की बहुत ही लाड़ली थी। बड़ी होने पर वेद शर्मा ने वीरावती का विवाह एक योग्य युवक से करवा दिया। 

ये भी पढ़ें
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पहनें ये शुभ रंग के कपड़े, जानिए अर्घ्य देने का सही समय


विवाह के बाद जब पहली बार करवा चौथ आई तो वीरावती में भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत किया। वीरावती बहुत सुख-सुविधाओं में पली थी, जिस वजह से वो अधिक देर भूख-प्यास सह नहीं पाई और बेहोश हो गई। बहन की ऐसी हालत में देख उसके भाई बहुत घबरा गए। 
उन्होंने एक उपाय लगाया और एक पेड़ के पीछे मशाल जलाकर ये कह दिया कि चंद्रोदय हो गया है। भाइयों की बात मानकर वीरावती ने अपना व्रत पूर्ण समझकर भोजन कर लिया। ऐसा करने से वीरावती के पति की मृत्यु हो गई। बाद में सच जानकर वीरावती बहुत दुखी हुई।
वीरावती ने अपने पति के शोक में अन्न-जल का त्याग कर दिया। उसी रात देवराज इंद्र की पत्नी शचि पृथ्वी पर आई। उन्होंने जब वीरावती को इस स्थिति में देखा तो इसका कारण पूछा। तब वीरावती ने उन्हें पूरी बात बता दी।
इंद्राणी ने कहा ‘तुम अगली बार पुन: करवा चौथ का व्रत करना, उस व्रत के प्रभाव से मैं तुम्हारे पति को फिर जीवित कर दूंगी।’ वीरावती ने ऐसा ही किया, जिससे उसका पति जीवित हो गया। इसके बाद इंद्राणी की कृपा से वीरावती ने काफी लंबे समय तक वैवाहिक सुख भोगा।
इसलिए हर सुहागिन महिला को करवा चौथ का व्रत जरूर करना चाहिए और ये कथा भी सुनी चाहिए। इस व्रत के प्रभाव से पति की उम्र लंबी होती है और परिवार में खुशहाली व सुख-समृद्धि बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त