
Lalbaugcha Raja 2023 Visarjan : अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन होता है और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है। मुंबई में इस दिन सड़कों पर जनसैलाब उमड़ता है। सबसे ज्यादा भीड़ लाल बाग के राजा के विसर्जन जुलूस में होती है। लाल बाग के राजा का विसर्जन जुलूस काफी लंबा होता है, जिसमें लोग रात भर नाच-गाकर बाप्पा को विदाई देते हैं और अगले साल फिर आने की प्रार्थना करते हैं।
इतना चढ़ावा आया लाल बाग के राजा को
गणेश उत्सव के दौरान लाल बाग के राजा पर खूब चढ़ावा आया। इसमें नगद रूपए के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी शामिल हैं। लालबागचा राजा मंडल के मुताबिक, कुछ दिन पहले की गई राशि की गणना में दान के रूप में 1,59,12,000 रुपये से अधिक की राशि चढ़ाई गई है। सिर्फ इतना ही नहीं लाल बाग के राजा को दान के रूप में 879.53 ग्राम सोना और 17,534 ग्राम चांदी भी मिली है। चढ़ाने की राशि का अंतिम गिनती गणेश उत्सव समापन के बाद की जाएगी।
नेता-अभिनेता भी लाल बाग के राजा की शरण में
10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान लाल बाग के राजा की शरण में कईं सेलिब्रिटी आ चुकी हैं। इनमें देश के गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, फिल्म स्टार शाहरुख खान, एक्ट्रेस अदा शर्मा, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी आदि शामिल थे।
गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने व्यवस्था सख्त
मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने खास व्यवस्था की है। मुंबई पुलिस ने लालबाग-पारल इलाके में गणेश विसर्जन जुलूस के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। लालबाग एरिया में 300 सीसीटीवी लगाए गए हैं ताकि चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके। यहां आतंकवाद निरोधी दस्ते की एक टीम भी तैनात की गई है। इसके अलावा दंगा नियंत्रण दस्ते, 2500 पुलिस मित्र कर्मचारी और 6 वॉच टावर से इस एरिया की निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha: कैसा होता है श्राद्ध पक्ष में जन्में बच्चों का भविष्य?
श्राद्ध पक्ष कब से कब तक, इन 16 दिनों में कौन-से 5 काम न करें?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi