सूर्यदेव के 5 सरल मंत्र, मकर संक्रांति पर करें जाप

Published : Jan 09, 2025, 11:23 AM IST
Surya-Mantra

सार

Surya Mantra: इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन यदि सूर्यदेव के मंत्रों का जाप विधि-विधान से किया जाए तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। 

Makar Sankranti Mantra: 14 जनवरी को सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करने लगता है, इसलिए इसे उत्तरायण भी कहते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन सूर्यदेव के मंत्रों का जाप का विशेष फल मिलता है। इन मंत्रों के जाप से हर परेशानी दूर हो सकती है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्यदेव अशुभ स्थिति में है, उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए। जानें सूर्यदेव के 5 प्रमुख मंत्र और कैसे करें इनका जाप…

मकर संक्रांति पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

 

मंत्र-1

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्त्पते। अनुकंपय मां भक्त्या, गृहाणार्घ्य नमोस्तुते।।

मंत्र-2

आदित्यतेजसोत्पन्नं राजतं विधिनिर्मितम्। श्रेयसे मम विप्र त्वं प्रतिगृहेणदमुत्तमम्।।

मंत्र-3

इन्द्रं विष्णुं हरिं हंसमर्क लोकगुरुं विभुम्। त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्ति त्रिगतिं शुभम्।।

मंत्र-4

सूर्य शक्ति मंत्र: ॐ सूर्याय आदित्याय श्री महादेवाय नमः

मंत्र- 5

ॐ ह्रीं सूर्याय नमः


कैसे करें सूर्यदेव के मंत्रों को जाप?

1. मकर संक्रांति की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद पहले सूर्यदेव की पूजा करें।
2. तांबे के लोटे में जल लेकर इसमें लाल फूल और कुमकुम मिलाएं। इससे सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
3. ध्यान रखें सूर्यदेव को चढ़ाया जल किसी के पैरों में नहीं आना चाहिए। सूर्यदेव को प्रणाम करें।
4. शुद्ध घी का दीपक जलाकार सूर्यदेव की आरती करें। कोई मनोकामना हो तो वह भी बोल लें।
5. किसी साफ स्थान पर कुशा के आसान पर बैठकर सूर्यदेव के किसी एक मंत्र का जाप करें।
6. मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें।
7. इस तरह रोज सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
8. इन मंत्रों का जाप आप रोज या प्रत्येक रविवार को इसी विधि से कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2025: कब है मकर संक्रांति, कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त


कब है पोंगल 2025, क्यों मनाते हैं?


 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट