Sawan 2024: ‘श्रावण’ या ‘सावन’, क्या है सही, जानें कैसे पड़ा ये नाम?

Published : Jul 15, 2024, 10:00 AM ISTUpdated : Jul 22, 2024, 08:17 AM IST
sawan shivratri 2024 02

सार

Sawan 2024: सावन को भगवान शिव की भक्ति का महीना कहा जाता है। इस महीने में लोग अलग-अलग तरीकों से महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। धर्म ग्रंथों में भी इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। 

Sawan 2024 Kab Se Shuru Hoga: हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल में 12 महीने होते हैं, इनमें से पांचवें महीने का नाम है श्रावण, जिसे सावन भी कहते हैं। ये महीना शिव भक्ति के लिए बहुत विशेष माना गया है। इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। कोई उपवास कर महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास करता है तो कोई पूजा-पाठ कर। शिवपुराण आदि ग्रंथों में भी इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। जानें इस बार कब से शुरू होगा सावन और इससे जुड़ी खास बातें…

कब से शुरू होगा सावन 2024?
पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास 22 जुलाई, सोमवार से शुरू होगा, जो 19 अगस्त, सोमवार तक रहेगा। आमतौर पर सावन मास में 4 सोमवार आते हैं लेकिन इस बार सावन में 5 सोमवार का संयोग बन रहा है। खास बात ये भी है कि इस बार सावन मास की शुरूआत सोमवार से होगी और समापन भी। ऐसा दुर्लभ संयोग कईं सालों में एक बार बनता है।

क्यों है इस महीने का नाम सावन?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू पंचांग के हर महीने के नाम पूर्णिमा तिथि पर नक्षत्र के संयोग के अनुसार तय किया गया है। साल के पांचवें महीने के अंतिम दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है, इसलिए इसका नाम श्रावण रखा गया है जो अपभ्रंश होकर सावन हो गया है।

क्या है श्रावण का अर्थ?
श्रावण का शाब्दिक अर्थ है सुनना। लाइफ मैनेजमेंट के दृष्टिकोण से देखें तो श्रावण मास में बारिश का मौसम होते है। ऐसे समय में मन चंचल हो जाता है और खाने-पीने से लेकर अन्य चीजों की ओर भागता है। ऐसे समय में में शिवजी की कथाओं को सुनना चाहिए, जिससे कि मन एकाग्रचित्त और सयंमित हो।

जानें श्रावण मास का महत्व
शिवपुराण आदि कईं ग्रंथों में श्रावण मास का महत्व बताया गया है। इस महीने में की गई शिव पूजा का फल अन्य महीनों मे की गई शिव पूजा से कहीं अधिक माना गया है। श्रावण में उपवास रखने से तन के साथ-साथ मन भी शुद्ध होता है। इस महीने में शिव मंदिर में जाकर दर्शन करने से पापों का नाश हो जाता है।


ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2024 Date: सावन में कब बनेगा शिवरात्रि का दुर्लभ संयोग? आज ही नोट करें डेट


Sawan 2024 Upay: धन लाभ के लिए सावन में शिवजी को क्या चढ़ाएं? जानें ऐसे ही और उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त