शारदीय नवरात्रि 2025 सोमवार, 22 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर, विजयादशमी तक चलेगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को दोपहर 1:23 बजे से शुरू होकर 23 सितंबर को सुबह 2:55 बजे तक रहेगी।
नवरात्रि का पावन अवसर मां आदिशक्ति की आराधना के लिए विशेष होता है। इस साल 2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ देवी शक्ति का आह्वान किया जाता है। नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है, विजयादशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है।
26
शारदीय नवरात्रि 2025 घटस्थापना
प्रतिपदा तिथि के दिन दिन का पहला एक तिहाई भाग घटस्थापना के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ मुहूर्त देखकर ही घटस्थापना करनी चाहिए। यदि किसी कारणवश इस मुहूर्त में घटस्थापना संभव न हो, तो अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है। आश्विन घटस्थापना सोमवार, 22 सितंबर 2025 को की जाएगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 01 घंटा 56 मिनट रहेगी।
36
नवरात्रि घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 49 मिनट रहेगी। शारदीय नवरात्रि का घटस्थापना मुहूर्त द्विस्वभाव कन्या लग्न में है।
इस दिन, प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर 2025 को दोपहर 1:23 बजे से आरंभ होगी। प्रतिपदा तिथि 23 सितंबर 2025 को प्रातः 02:55 बजे समाप्त होगी।
56
कन्या लग्न कब होगा आरंभ
इस दिन, कन्या लग्न 22 सितंबर 2025 को प्रातः 06:09 बजे से आरंभ होगा। कन्या लग्न 22 सितंबर को प्रातः 08:06 बजे समाप्त होगा।
66
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का शुभ योग
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी घटस्थापना तिथि पर शुक्ल और ब्रह्म योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों में जगत जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा की आराधना करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।