Published : Jun 10, 2024, 10:18 AM ISTUpdated : Jun 10, 2024, 10:19 AM IST
Shukra Gochar June 2024: हमारे जीवन को सुख-समृद्धि देने वाला ग्रह शुक्र जून 2024 में राशि बदलने वाला है। इस ग्रह के राशि बदलने से कईं लोगों को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
Shukra Rashifal June 2024: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का महत्व बताया गया है, शुक्र भी इनमें से एक है। ये ग्रह हमारे जीवन पर बहुत ही ज्यादा असर डालता है। हमें अपने जीवन में कितनी धन-संपत्ति और स्त्री सुख मिलगा, ये सभी बातें शुक्र ग्रह की स्थिति से ही निर्धारित होती है। वर्तमान में ये ग्रह वृषभ राशि में स्थित है जो 12 जून, बुधवार को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
25
मेष वालों को होगी धन हानि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। इस समय ये लोग पैसों का लेन-देन करने से बचें तो बेहतर रहेगा। नौकरी में इंक्रीमेंट भी कुछ खास नहीं होगा, जिसके चलते अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
35
कर्क वालों फंसेंगे कानूनी मामलों में
इस राशि के लोग शुक्र के राशि परिवर्तन के चलते कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। बिना बात के किसी से विवाद होगा और ये विवाद कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। लव लाइफ की स्थिति भी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी।
45
कन्या वाले हो सकते हैं बीमार
शुक्र के राशि परिवर्तन का असर इस राशि के लोगों की सेहत पर नजर आएगा। इनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसके चलते इन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस में हाथ आया कोई मौका निकल सकता है। दूसरों के विवाद में आपका नाम आने से अपमान की स्थिति बनेगी।
55
कुंभ वालों रहेंगे नौकरी से परेशान
इस राशि के लोग नौकरी के चलते परेशान रहेंगे। टारगेट पूरे न होने के कारण अधिकारी इनसे नाराज रहेंगे। नौकरी छोड़ने का विचार भी इनके मन में आ सकता है। लेकिन अभी इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। स्टूडेंट्स को भी मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।