Published : Jan 24, 2023, 07:00 AM ISTUpdated : Jan 24, 2023, 06:35 PM IST
Vasant Panchami 2023 Upay:इस बार वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन देवी को कुछ खास चीजें चढ़ाई जाएं तो उनकी कृपा हम पर हमेशा बनी रहती है।
वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को पढ़ने लिखने से संबंधित चीजें जैसे पेन-पेंसिल चढ़ाना चाहिए। ये काम विशेष रूप से विद्यार्थियों को करना चाहिए। इससे इन्हें ज्ञान का वरदान प्राप्त होगा और पढ़ाई-लिखाई में इनका मन लगेगा। देवी को चढ़ाए गए पेन-पेंसिल का उपयोग परीक्षा के समय करें तो और भी शुभ रहेगा।
25
केसरिया भात या केसरिया खीर
देवी सरस्वती को वैसे तो किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं, लेकिन वंसत पंचमी पर विशेष रूप से केसरिया भात का भोग लगाया जाता है। अगर केसरिया भात का भोग न लगा पाएं तो केसरिया खीर का भोग भी लगा सकते हैं। ये दोनों ही भोग देवी को अति प्रिय है। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
35
सफेद वस्त्र
धर्म ग्रंथों में देवी सरस्वती का स्वरूप एकदम शांति और सौम्य बताया गया है। उसके अनुसार, देवी हमेशा श्वेत यानी सफेद वस्त्र धारण करती हैं। इसलिए वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को सफेद वस्त्र अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में तनाव कम होगा और शांति होगी।
45
पीले फूल
वसंत के मौसम में पीले फूलों की भरमार रहती है। ऐस कहा जाता है कि इस दौरान प्रकृति स्वयं का श्रृंगार पीले फूलों से करती हैं। यही फूल देवी सरस्वती को वसंत पचंमी पर भी चढ़ाने चाहिए। पीले फूल प्रसन्नता और खुशहाली के प्रतीक हैं। देवी को पीले फूलों की माता पहनाएं और कुछ फूल उनके चरणों में अर्पित करें।
55
बांसुरी या अन्य कोई वाद्य यंत्र
देवी सरस्वती को संगीत की देवी भी कहा जाता है, जो लोग इस क्षेत्र में नाम कमाना चाहते है वे वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को कोई भी वाद्य यंत्र चढ़ाएं जैसे बांसुरी। इसके बाद थोड़ी देर बैठकर देवी का स्मरण करें। इस उपाय से संगीत के क्षेत्र में काम करने वालों को सफलता जरूर मिलेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।