
Pushya Nakshatra Mai Kya Nahi Kharide: ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं, पुष्य भी इनमें से एक है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में अगर कोई भी चीज खरीदी जाए तो वो लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि भी लेकर आती है। इस बार दिवाली से पहले 1 नवंबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से ये रवि पुष्य कहलाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं नलिन शर्मा से जानें इस दिन राशि अनुसार क्या खरीदें-क्या खरीदने से बचें…
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोगों के लिए पुष्य नक्षत्र में वाहन, मकान, जमीन और खेती से जुड़ी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा। कृषि उपकरण और कोयले से जुड़े कारोबार में पैसा लगाना भी फायदेमंद हो सकता है।
इन चीजों में निवेश से बचें
शेयर बाजार, केमिकल, चमड़े और लोहे से जुड़े कारोबार में निवेश करने से परहेज करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा?
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग पुष्य नक्षत्र में अनाज, चीनी, चावल, दूध और दूध से बने प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। कॉस्मेटिक्स से जुड़े सामान में निवेश करना भी इनके लिए शुभ माना गया है।
ये भी पढ़ें-
Diwali Date 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली या लक्ष्मी पूजा… किस दिन क्या है? तारीखों का कन्फ्यूजन ऐसे करें दूर
इन चीजों में निवेश से बचें
जमीन, खनिज पदार्थ, कोयला, सोना, स्टील, चमड़ा, लकड़ी, वाहन और विदेशी दवाइयों से जुड़े कारोबार में निवेश करने से बचना चाहिए।
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोग पुष्य नक्षत्र में लकड़ी, पीतल, गेहूं, दालें, कपड़ा, स्टील, प्लास्टिक और तेल से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। सोना, कागज, सीमेंट और वाद्य यंत्रों में निवेश करने से लाभ मिलने की संभावना है।
इन चीजों में निवेश से बचें
चांदी, चीनी, चावल, ड्राई फ्रूट्स, कांसा, लोहा, जमीन, परफ्यूम, केबल-तार, वाहन, दवाइयां और पानी से जुड़े कारोबार में पैसा लगाने से बचें।
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल, चीनी और कपड़ा उद्योग से जुड़ी कंपनियों में निवेश करना अच्छा हो सकता है। इसके अलावा प्लास्टिक, अनाज, लकड़ी, केबल-तार, खाद्य पदार्थ, आधुनिक उपकरण और बच्चों के खिलौनों की खरीदारी भी लाभदायक मानी गई है।
जमीन, प्लॉट, मकान, दुकान, तेल, सोना, पीतल, वाहन, पशु, रत्न, खाद और सीमेंट से जुड़े कारोबार में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के लोगों के लिए पुष्य नक्षत्र में सोना, गेहूं, कपड़े, दवाइयां और रत्न खरीदना शुभ रह सकता है। इसके अलावा शेयर, जमीन-जायदाद, कागज, लकड़ी, प्लास्टिक, केबल-तार और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में निवेश करने से लाभ मिलने के योग हैं।
इन चीजों में निवेश से बचें
इस राशि के लोगों को शेयर बाजार और वायदा बाजार में पैसा लगाने से बचना चाहिए।
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इन्हें पुष्य नक्षत्र में सोना, दवाइयां, केमिकल, खाद, चमड़े से बने सामान और खेती से जुड़े उपकरण खरीदना अच्छा रहेगा। इन क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों में निवेश करने पर भी लाभ मिलने की संभावना है।
जमीन, चांदी, सीमेंट, ट्रांसपोर्ट और पशुओं से जुड़े कारोबार में निवेश करने से बचना चाहिए। वायदा बाजार में पैसा लगाने से पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लें।
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में इस राशि के लोग लोहा, सीमेंट, स्टील, दवाइयां और केमिकल से जुड़े सामान खरीद सकते हैं। चमड़े के प्रोडक्ट, खाद, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, रत्न और प्लास्टिक से जुड़े कारोबार में निवेश करना भी फायदेमंद हो सकता है।
इन चीजों में निवेश से बचें
जमीन, मकान, खेती और कृषि उपकरणों से जुड़े कारोबार में पैसा लगाने से बचना चाहिए। वायदा बाजार में निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन लोगों को जमीन, मकान, दुकान और खेती से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करना अच्छा हो सकता है। इसके अलावा सीमेंट, रत्न, कृषि उपकरण, मेडिकल उपकरण, कागज और कपड़ों की खरीदारी से भी फायदा मिलने के योग हैं।
इन चीजों में निवेश से बचें
शेयर बाजार, केमिकल, लोहा, चमड़ा, सोना, चांदी, स्टील, लकड़ी, लोहे के उपकरण और तेल से जुड़े कारोबार में निवेश नहीं करना चाहिए।
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के लोगों के लिए आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, चीनी, चावल और दवाइयों से जुड़े क्षेत्रों में पैसा लगाना लाभदायक हो सकता है। दूध से बने उत्पाद और पशुओं के कारोबार में खरीदारी या निवेश करने से भी फायदा मिलने की संभावना है।
इन चीजों में निवेश से बचें
तेल, केमिकल, खनिज पदार्थ, किराना कारोबार, केबल-तार, शीशा, लकड़ी, जमीन, मकान और सीमेंट से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करने से बचना चाहिए।
इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोगों के लिए लोहा, इस्पात, केबल, तेल, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, खनिज पदार्थ और कृषि उपकरणों से जुड़े कारोबार में निवेश करना अच्छा रहेगा।
इन चीजों में निवेश से बचें
जमीन, मकान, सीमेंट, सोना, चांदी, रत्न, पीतल, अनाज और कपड़ों से जुड़े कारोबार में निवेश करने से बचना चाहिए।
इस राशि के स्वामी भी शनि हैं। पुष्य नक्षत्र में इस राशि के लोग तेल, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, लोहा, इस्पात, केबल, खनिज पदार्थ और खेती से जुड़े उपकरण खरीद सकते हैं।
इन चीजों में निवेश से बचें
रत्न, पीतल, अनाज, कपड़ा, जमीन, मकान, सीमेंट, सोना और चांदी से जुड़े कारोबार में निवेश करने से बचना चाहिए।
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के लोगों के लिए आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, चीनी और चावल खरीदना अच्छा माना गया है। दूध से बने उत्पाद और पशुओं के कारोबार में निवेश करने से भी लाभ मिल सकता है।
इन चीजों में निवेश से बचें
तेल, केमिकल, कोयला, खाद्य तेल, किराना, शीशा और लकड़ी से जुड़े कारोबार में निवेश करने से बचना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।