Ramayana को कितना जानते हैं आप? दम है तो दीजिए 10 सवालों के जवाब

Published : Apr 02, 2026, 01:44 PM IST
Ramayana-Quiz

सार

Ramayana Movie: रणबीर कपूर स्टारर मूवी रामायण का टीचर 2 अप्रैल को रीलिज हो चुका है जिसे देखने के बाद लोगों के मन में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बजट वाली मूवी में से एक माना जा रहा है।

Ramayana Quiz: डायरेक्टर नितेश कुमार द्वारा निर्देशित मूवी रामायण टीजर रिलीज होने के बाद काफी चर्चा में है। 2 मिनिट 38 सेकेंड के इस टीचर में रणवीर कपूर भगवान श्रीराम के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। रामायण हजारों सालों से हिंदुओं के लिए पवित्र ग्रंथ रहा है लेकिन वर्तमान में बहुत कम लोग इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स के बारे में जानते हैं। एशियानेट हिंदी आपके लिए रामायण से जुड़ा एक क्विज लेकर आया है। जिसमें श्रीराम से जुड़े 10 सवाल और उनके उत्तर के रूप में 4 ऑप्शन दिए गए हैं। 10वें सवाल के अंत में सही उत्तर भी आपको देखने को मिलेंगे। इस क्विज से आप रामायण के बारे में अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं। आगे जानिए रामायण से जुड़ी 10 रोचक सवाल और उनके जवाब…

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया कब है 19 या 20 अप्रैल? जानिए सही डेट, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

इनमें से किस ऋषि ने श्रीराम का ब्रह्मास्त्र प्रदान किया था?

1. ऋषि विश्वामित्र
2. ऋषि शतानंद
3. ऋषि वशिष्ठ
4. ऋषि अत्रि

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

रावण से युद्ध शुरू होने से पहले किस देवता ने अपना रथ श्रीराम के लिए भेजा था?

1. अग्निदेव
2. ब्रह्मा
3. विष्णु
4. देवराज इंद्र

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म किस तिथि और नक्षत्र में हुआ था?

1. नवमी तिथि-पुनर्वसु नक्षत्र
2. अष्टमी तिथि- पुष्य नक्षत्र
3. दशमी तिथि- अश्विनी नक्षत्र
4. पंचमी तिथि- विशाखा नक्षत्र

पद्म पुराण के अनुसार, रावण वध के बाद रामसेतु इनमें से कितने तोड़ा था?

1. विभीषण
2. हनुमान
3. जामवंत
4. स्वयं श्रीराम ने

वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम और सीता का विवाह किस तिथि को हुआ था।

1. मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी
2. श्रावण शुक्ल पंचमी
3. चैत्र शुक्ल नवमी
4. कार्तिक पूर्णिमा

भगवान श्रीराम इनमें से किस वंश में पैदा हुए थे?

1. चंद्रवंश
2. पुरुवंश
3. इक्ष्वाकुवंश
4. यदुवंश

ऋषि विश्वामित्र ने राम-लक्ष्मण को कौन-सी दो विद्याएं दी थी?

1. बला और अतिबला
2. शक्ति और महाशक्ति
3. वज्र और महावज्र
4. ब्रहा और प्राणिनी

इनमें से कौन सा-राक्षस ताड़का का पुत्र था, जिसका वध श्रीराम ने किया था?

1. सुकेतु
2. मारीच
3. ताटक
4. जम्भ

ऋषि विश्वामित्र ने श्रीराम को जो दो गदाएं दी थी उनका नाम क्या था?

1. संविनाशिनी और कच्छी
2. मोदकी और शिखरी
3. काल और वरूण
4. पिनाक और नारायण

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, रावण से युद्ध करते समय श्रीराम का रथ कौन चला रहा था?

1. मातलि
2. देवसेन
3. देवांतक
4. नरांतक


सही उत्तर

1. ऋषि विश्वामित्र
2. देवराज इंद्र
3. नवमी तिथि- पुनर्वसु नक्षत्र
4. स्वयं श्रीराम ने
5. मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी
6. इक्ष्वाकुवंश
7. बला और अतिबला
8. मारीच
9. मोदकी और शिखरी
10. मातलि

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 29 June 2026: 4 राशि वाले रहें सतर्क, हो सकती है धन हानि-नहीं मिलेगा किस्मत का साथ
Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को, जानें पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र और उपाय