
Sawan 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू कैलेंडर के पांचवे महीने का नाम श्रावण है, जिसे सावन भी कहते हैं। इस महीने का महत्व शिव पुराण आदि कईं ग्रंथों में बताया गया है। ये महीना शिव पूजा के लिए बहुत ही खास माना गया है। यही कारण है कि इस महीने में भक्त अलग-अलग तरह से महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस महीने में अनेक व्रत-त्योहार भी मनाए जाते हैं जिनमें नागपंचमी और रक्षाबंधन आदि प्रमुख हैं। जानें सावन 2026 में ये त्योहार किस तारीख को मनाए जाएंगे…
ये भी पढ़ें-
Ravivar Puja Rules: क्यों करते हैं रविवार को सूर्यदेव की पूजा? जानें कारण, महत्व, मंत्र और विधि
पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के बाद सावन मास की शुरूआत होती है। इस बार आषाढ़ मास 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व के साथ समाप्त होगा और इसके अगले दिन से यानी 30 जुलाई, गुरुवार से सावन मास की शुरूआत होगी। ये सावन मास 28 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा। खास बात ये है कि इस बार सावन मास पूरे 30 दिनों का रहेगा। इस महीने में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे?
ये भी पढ़ें--
Janmashtami 2026 Date: कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 4 या 5 सितंबर? जानें मुहूर्त-मंत्र सहित पूजा विधि
इस वार सावन में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग कईं दशकों में एक बार बनता है। सावन मास में पहला ग्रहण 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर होगा। ये सूर्य ग्रहण होगा लेकिन भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। दूसरा चंद्र ग्रहण होगा जो 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगा ये भी भारत में नहीं दिखेगा।
30 जुलाई, गुरुवार- सावन मास शुरू
2 अगस्त, रविवार- गणेश चतुर्थी व्रत
3 अगस्त, सोमवार- पहला सावन सोमवार
4 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत
5 अगस्त, बुधवार- शीतला सप्तमी व्रत
9 अगस्त, रविवार- कामिका एकादशी व्रत
10 अगस्त, सोमवार- दूसरा सावन सोमवार, प्रदोष व्रत
11 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, मासिक शिवरात्रि
12 अगस्त, बुधवार- हरियाली अमावस्या, स्नान-दान अमावस्या
14 अगस्त, शुक्रवार- सिंधारा दोज
15 अगस्त, शनिवार- हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत, मधुश्रवा तीज
16 अगस्त, रविवार- दूर्वा गणपति व्रत, विनायकी चतुर्थी व्रत
17 अगस्त, सोमवार- तीसरा सावन सोमवार, नागपंचमी
18 अगस्त, मंगलवार- कल्कि अवतार, मंगला गौरी व्रत
23 अगस्त, रविवार- पुत्रदा एकादशी व्रत
24 अगस्त, सोमवार- चौथा सावन सोमवार
25 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, प्रदोष व्रत
26 अगस्त, बुधवार- ओनम
27 अगस्त, गुरुवार- व्रत पूर्णिमा
28 अगस्त, शुक्रवार- रक्षाबंधन
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।