Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार कितने बजे? साथ में आगरा, मेरठ, बरेली, इलाहाबाद का टाइम भी जानें

Published : Feb 27, 2026, 02:35 PM ISTUpdated : Feb 28, 2026, 06:14 PM IST
Sehri Iftar Time Today in Lucknow

सार

Roza Sehri Iftar Time Today 27 February 2026: Ramadan 2026 के नौवें रोजे पर लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद में आज का सेहरी और इफ्तार टाइम जानें। साथ ही समझें कि शिया और सुन्नी टाइमिंग में कितना अंतर होता है और आपके शहर के लिए सही वक्त क्या है।

27 February 2026 Roza Iftar Timings: रमजान 2026 का मुबारक महीना जारी है और 27 फरवरी यानी शुक्रवार को रोजेदार नौवां रोजा रख रहे हैं। लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद समेत कई शहरों में लोग पूरे जज्बे और अकीदत के साथ इबादत में मशगूल हैं। इस बरकत वाले महीने में रोजा सुबह सेहरी के वक्त शुरू होता है, जबकि शाम को मगरीब की अजान के साथ इफ्तार किया जाता है। चूंकि हर शहर में सूरज निकलने और ढलने का समय अलग-अलग होता है, इसलिए सेहरी और इफ्तार का सही वक्त जानना बेहद अहम हो जाता है। अगर आप लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली या इलाहाबाद शहर में रह रहे हैं और Ramadan 2026 के सेहरी-इफ्तार टाइम की सटीक जानकारी चाहते हैं, तो 27 और 28 फरवरी 2026 का सेहरी-इफ्तार का पूरा टाइमिंग शेड्यूल यहां देखें।

Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, जानें 15 शहरों की रोजा टाइमिंग

Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सहरी इफ्तार का समय

  • 27 फरवरी सेहरी- सुबह 05.14
  • 27 फरवरी इफ्तार- शाम 06.07
  • 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.13
  • 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.08

ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट

Sehri Iftar Time Today in Agra: आगरा में आज सहरी इफ्तार का समय

  • 27 फरवरी सेहरी- सुबह 05.26
  • 27 फरवरी इफ्तार- शाम 06.18
  • 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.25
  • 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.19

ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार कितने बजे? गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और मुरादाबाद का टाइम भी जानें

Sehri Iftar Time Today in Meerut: मेरठ में आज सहरी इफ्तार का समय

  • 27 फरवरी सेहरी- सुबह 05.28
  • 27 फरवरी इफ्तार- शाम 06.17
  • 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.27
  • 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.18

Sehri Iftar Time Today in Bareilly: बरेली में आज सहरी इफ्तार का समय

  • 27 फरवरी सेहरी- सुबह 05.21
  • 27 फरवरी इफ्तार- शाम 06.11
  • 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.20
  • 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.12

Sehri Iftar Time Today in Allahabad: इलाहाबाद में आज सहरी इफ्तार का समय

  • 27 फरवरी सेहरी- सुबह 05.10
  • 27 फरवरी इफ्तार- शाम 06.04
  • 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.10
  • 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.05

रोजा सही तरीके से कैसे रखें?

रोजा सही तरीके से अदा करने के लिए टाइमिंग का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सेहरी का खाना फज्र की अजान से पहले ही खत्म कर लेना चाहिए, ताकि रोजा ठीक वक्त पर शुरू हो सके। अगर कुछ मिनट की भी देरी हो जाए, तो रोजे पर असर पड़ सकता है, इसलिए रोजाना सही और अपडेटेड समय जरूर देख लें। इसी तरह इफ्तार भी मगरीब की अजान होते ही करना चाहिए। अक्सर लोग एहतियात और सुन्नत के तौर पर खजूर और पानी से रोजा खोलते हैं, जिसे बेहतर तरीका माना जाता है। सही समय और तरीके का ख्याल रखकर ही रोजे की रूहानियत को पूरी तरह महसूस किया जा सकता है।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Maa Chandraghanta Ki Aarti in Hindi: 21 मार्च को करें देवी चंद्रघंटा की पूजा-आरती, जानें शुभ मुहूर्त
Happy Eid 2026 Mubarak Wishes: 75+ शानदार विशेज और शायरी, अपनों को शेयर करें ईद मुबारक मैसेज