Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार टाइम क्या है? आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद का भी देखें

Published : Mar 01, 2026, 04:30 AM IST
Sehri Iftar Time Today in Lucknow

सार

Roza Sehri Iftar Time Today 01 March 2026: Ramadan 2026 के 11वें रोजे के मौके पर जानिए कि लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद में आज 1 मार्च यानी रविवार का सेहरी और इफ्तार का सही समय क्या है। अपने शहर के हिसाब से सटीक टाइमिंग यहां देखें।

01 March 2026 Roza Iftar Timings: रमजान 2026 का पाक महीना जारी है और 01 मार्च, रविवार को रोजेदार 11वां रोजा रखेंगे। देशभर में मुसलमान पूरे जज्बे और अकीदत के साथ इबादत में मशगूल हैं। खासकर उत्तर प्रदेश के शहरों- लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद में मस्जिदों और घरों में इबादत का खास माहौल देखने को मिल रहा है। रमजान के इस बरकत भरे महीने में रोजा की शुरुआत सुबह सेहरी के साथ होती है, जबकि दिनभर के रोजे के बाद शाम को मगरीब की अजान होते ही इफ्तार किया जाता है। चूंकि हर शहर में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग होता है, इसलिए सेहरी और इफ्तार का टाइम भी शहर के अनुसार बदल जाता है। ऐसे में रोजेदारों के लिए अपने शहर का सही Sehri और Iftar Time जानना बेहद जरूरी होता है, ताकि रोजा सही समय पर शुरू और खत्म किया जा सके। अगर आप लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली या इलाहाबाद में रहते हैं और Ramadan 2026 Sehri Iftar Time की सटीक जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यहां 01 मार्च और 02 मार्च 2026 का पूरा सेहरी-इफ्तार टाइमिंग शेड्यूल देख सकते हैं।

Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी इफ्तार का समय

  • 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.13
  • 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.07
  • 02 मार्च सेहरी- सुबह 05.12
  • 02 मार्च इफ्तार- शाम 06.08

ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट

Sehri Iftar Time Today in Agra: आगरा में आज सेहरी इफ्तार का समय

  • 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.24
  • 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.20
  • 02 मार्च सेहरी- सुबह 05.23
  • 02 मार्च इफ्तार- शाम 06.20

Sehri Iftar Time Today in Meerut: मेरठ में आज सेहरी इफ्तार का समय

  • 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.25
  • 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.20
  • 02 मार्च सेहरी- सुबह 05.24
  • 02 मार्च इफ्तार- शाम 06.20

Sehri Iftar Time Today in Bareilly: बरेली में आज सेहरी इफ्तार का समय

  • 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.19
  • 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.12
  • 02 मार्च सेहरी- सुबह 05.18
  • 02 मार्च इफ्तार- शाम 06.13

Sehri Iftar Time Today in Allahabad: इलाहाबाद में आज सेहरी इफ्तार का समय

  • 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.00
  • 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.11
  • 02 मार्च सेहरी- सुबह 04:59
  • 02 मार्च इफ्तार- शाम 06.12

रमजान 2026: रोजा सही तरीके से कैसे रखें? जानें जरूरी बातें

रमजान में रोजा रखने के लिए सबसे अहम है सही वक्त का ध्यान रखना। रोजेदार को चाहिए कि वह सेहरी फज्र की अजान से पहले ही पूरी कर ले। अजान शुरू होने से पहले खाना-पीना बंद कर देना जरूरी होता है, तभी रोजा सही मायने में शुरू माना जाता है। थोड़ी सी भी लापरवाही समय को लेकर परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए रोजाना अपने शहर का अपडेटेड सेहरी टाइम जरूर देख लें। इसी तरह इफ्तार का समय भी तय होता है और उसे लेकर भी एहतियात जरूरी है। जैसे ही मगरीब की अजान हो, उसी वक्त रोजा खोलना बेहतर और अफजल माना गया है। सुन्नत के मुताबिक खजूर और पानी से इफ्तार की शुरुआत करना एक सादा, सेहतमंद और बरकत वाला तरीका है। जब सेहरी और इफ्तार दोनों सही समय पर और सही तरीके से अदा किए जाते हैं, तब रोजे की असली रूहानियत, सुकून और इबादत का एहसास दिल में उतरता है।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार टाइम क्या है? गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और मुरादाबाद का भी जानें
Pradosh Vrat 2026: 1 मार्च को करें रवि प्रदोष व्रत, जानें मंत्र-मुहूर्त सहित पूरी पूजा विधि