
26 February 2026 Roza Iftar Timings:: रमजान 2026 का पाक महीना चल रहा है और आज 26 फरवरी को 8वां रोजा है। लखनऊ, आगरा, मेरठ और बरेली में भी रोजेदार पूरे जोश और अकीदत के साथ इबादत में लगे हुए हैं। इस महीने में हर रोज सुबह सेहरी के साथ रोजा शुरू होता है और शाम को मगरीब की अजान पर इफ्तार किया जाता है। ऐसे में सही समय की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि हर शहर में सूर्योदय और सूर्यास्त का वक्त अलग होता है। अगर आप लखनऊ, आगरा, मेरठ या बरेली में हैं और Ramadan 2026 Sehri Iftar Time जानना चाहते हैं हैं, तो यहां देखें 26 और 27 फरवरी 2026 का सेहरी और इफ्तार का सही समय।
लखनऊ में सेहरी का समय: सुबह 05:15 बजे
लखनऊ में इफ्तार का समय: शाम 6:06 बजे
ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Bangalore: बेंगलुरु, चेन्नई समेत साउथ इंडिया के प्रमुख शहरों में आज का सेहरी-इफ्तार टाइम
बरेली में सेहरी का समय: सुबह 05:22 बजे
बरेली में इफ्तार का समय: शाम 06:10 बजे
बरेली में सेहरी का समय: सुबह 05:21 बजे
बरेली में इफ्तार का समय: शाम 06:11 बजे
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
रोजेदारों को चाहिए कि वे फज्र की अजान से पहले सहरी का खाना खत्म कर लें, ताकि रोजा समय पर शुरू हो सके। थोड़ी सी भी लापरवाही रोजे के वक्त को प्रभावित कर सकती है, इसलिए रोजाना अपडेटेड टाइम जरूर चेक करें। इफ्तार हमेशा मगरीब की अजान के साथ ही करना चाहिए। कई लोग एहतियात के तौर पर खजूर और पानी से रोजा खोलते हैं, जो सुन्नत भी माना जाता है।
रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है। यह महीना खुद पर काबू रखने, सब्र सीखने और अल्लाह की इबादत में दिल लगाने का मौका देता है। सहरी पूरे दिन की ताकत और ऊर्जा देती है। इफ्तार पूरे दिन के सब्र और इबादत का सुकून भरा इनाम होता है। रोजा इंसान को अपने गुस्से और गलत आदतों पर कंट्रोल करना सिखाता है। साथ ही यह एहसास भी कराता है कि जरूरतमंद लोग किस तरह की मुश्किलों से गुजरते हैं। माना जाता है कि रमजान में की गई हर नेक काम का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है। यही वजह है कि मुसलमान इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह की रहमत पाने की कोशिश करते हैं।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।