
12 March 2026 Roza Iftar Timings: रमजान 2026 का पवित्र महीना पूरे देश में आस्था, इबादत के माहौल के साथ आगे बढ़ रहा है। गुरुवार 12 मार्च 2026 को मुसलमान रमजान का 22वां रोजा रख रहे हैं। इस पाक महीने में मस्जिदों और घरों में नमाज, कुरआन की तिलावत, तरावीह और दुआओं का खास माहौल देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद (प्रयागराज) में भी रमजान की रौनक अपने चरम पर है। रोजेदार सुबह फज्र की अजान से पहले सेहरी (Sehri) करके रोजा शुरू करते हैं और पूरे दिन सब्र, इबादत और नेक कामों में समय बिताने के बाद मगरिब की अजान के साथ इफ्तार (Iftar) करते हैं। रमजान के दौरान सबसे जरूरी बात यह होती है कि सेहरी और इफ्तार का सही समय पता हो, क्योंकि यह समय हर शहर में सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार थोड़ा अलग होता है। ऐसे में रोजेदारों के लिए अपने शहर का सही टाइम जानना बेहद जरूरी होता है, ताकि रोजा सही तरीके से रखा और खोला जा सके। अगर आप लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली या इलाहाबाद (प्रयागराज) में रहते हैं, तो यहां जानें 12 मार्च और 13 मार्च 2026 को सेहरी और इफ्तार का सही समय, ताकि आप अपने रोजे की शुरुआत और इफ्तार सही वक्त पर कर सकें।
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार कितने बजे? मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत 5 शहरों की टाइमिंग
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।