Shardiya Navratri 2026: मेष से मीन राशि तक, नवरात्रि में करें ये अचूक उपाय, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Published : Oct 09, 2026, 01:41 PM IST
Shardiya Navratri 2026

सार

Shardiya Navratri Rashi Anusar Upay: हर साल आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान लोग अलग-अलग तरीकों से देवी को खुश करने का प्रयास करते हैं। राशि अनुसार उपाय से भी देवी को प्रसन्न किया जा सकता है।

Shardiya Navratri 2026 Upay: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करना भी बहुत शुभ माना जाता है। राशि अनुसार उपाय करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए नवरात्रि के राशि अनुसार उपाय…

मेष राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल चुनरी, लाल चूड़ियां और लाल फूल अर्पित करने चाहिए। देवी को अनार या सेब जैसे लाल फलों का भोग भी लगाएं।

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2026: घट स्थापना के लिए 11 अक्टूबर को 10 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी की टाइमिंग

वृषभ राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग मां दुर्गा को सुंदर वस्त्र या सफेद फूल अर्पित कर सकते हैं। नवरात्रि में सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें और मखाने या सूखे मेवों से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2026: हाथी, घोड़ा या नाव, किस वाहन पर आएंगी मां दुर्गा? जानें शुभ-अशुभ संकेत

मिथुन राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोगों को मां दुर्गा को हरे फल, हरी चुनरी या हरी चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। पिस्ता या सूखे मेवों से बनी मिठाई का भोग भी लगाएं।

कर्क राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग नवरात्रि में मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं। किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में चावल का दान करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।

सिंह राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग मां दुर्गा को लाल या केसरिया फूल अर्पित करें। केसर से बनी मिठाई का भोग लगाएं और नवरात्रि में रोज सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोगों को नवरात्रि में जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन और पेंसिल जैसी पढ़ाई की सामग्री देनी चाहिए। मां दुर्गा की पूजा के साथ गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

तुला राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग मां दुर्गा को सफेद फूलों की माला अर्पित करें और मावे या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। संभव हो तो जरूरतमंद बच्चों को दूध का दान करें।

वृश्चिक राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग मां दुर्गा को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। नवरात्रि में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ विधि-विधान से करें।

धनु राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग मां दुर्गा को पीले फूल और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें। नवरात्रि में देवी मंत्रों का जाप करें। जरूरतमंद लोगों को भोजन, अनाज आदि का दान करें।

मकर राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग नवरात्रि में मां काली की पूजा करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और देवी को ड्राय फ्रूट की मिठाई का भोग लगाएं। देवी को नीले फूलों की माला अर्पित करें।

कुंभ राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग नवरात्रि में देवी कवच का पाठ करें। मां दुर्गा को मूंगफली या तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। देवी के मंत्रों को जाप नियमित रूप से करें।

मीन राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग नवरात्रि में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ करें। मां दुर्गा को केसर मिली खीर या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shardiya Navratri 2026: घट स्थापना के लिए 11 अक्टूबर को 10 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी की टाइमिंग
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या 2026: पिंडदान के लिए कितने मुहूर्त? नोट करें टाइमिंग, जानें महत्व और उपाय