Shiv Bhajan Lyrics in Hindi: ‘मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा’, इन 10 भजनों को सुने बिना अधूरा है सावन

Published : Jul 28, 2026, 01:50 PM IST

Shiv Bhajan Hindi Lyrics: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है। इस महीने में महादेव के भजन सुनने से भी शुभ फल मिलते हैं।

PREV
111
ये हैं शिवजी के एक से बढ़कर एक 10 भजन...

Superhit Shiv Bhajan in Hindi: इस बार भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 28 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में भक्त अपने-अपने तरीके से महादेव की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। सावन में महादेव के भजनों को सुनने से भी शुभ फल मिलते हैं, ऐसी मान्यता है। भगवान शिव के कुछ ऐसे ही मधुर भजनों के लिरिक्स आगे दिए गए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी भोले की भक्ति में खो जाएंगे। ये हैं वो सुपरहिट भजन…

211
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा भजन लिरिक्स



मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
पार्वती जब सीता बन कर
जय श्री राम के सम्मुख आई
राम ने उनको माता कहकर
शिव शंकर की महिमा गायी
शिव भक्ति में सब कुछ सूझा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
तेरी जटा से निकली गंगा
और गंगा ने भीष्म दिया है
तेरे भक्तों की शक्ति ने
सारे जगत को जीत लिया है
तुझको सब देवोँ ने पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
मन मेरे मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
ओम नमः शिवाय नमो
ओम नमः शिवाय नमो ….

311
सांसों की माला पे सिमरु में शिव का नाम भजन लिरिक्स

सांसों की माला पे
सिमरु में शिव का नाम
अब तो दुनियादारी से है
मेरा क्या काम
शिव के रंग में ऐसी डूबा
बन गया एक ही रूप
शिव की माला जपते जपते
हो गयी सुबह श्याम
सांसों की माला पे…
शिवजी मेरे दिल में बसे है
संग रहे दिन रात
अपने मन की मै जानू
सब के मन की राम
सांसो की माला पे
शिवजी मेरे अंतरयामी
शिवजी मेरे स्वामी
शिवजी के चरणों में अर्पण
ये जीवन तमाम
सांसों की माला पे…
प्रेम पियाला जबसे पिया है
जी का है ये हाल
अंगारों पे नींद आ जाए
और कांटो पे आराम
सांसो की माला पे…
सांसो की माला पे
सिमरु मै शिव का नाम
अब तो दुनियादारी से है
मेरा क्या काम
सांसों की माला पे
सिमरु मै शिव का नाम

411
भोले भोले.. महादेवा..भजन लिरिक्स



भोले भोले.. महादेवा..
सबना दा रखवाला ओ शिवजी
डमरूवाला जी डमरू वाला
उपर कैलाश रहंदा भोले नाथजी…
धर्मियो जो तारदे शिवजी
पापिया जो मारदा जी पापिया जो मारदा
बड़ा ही दयाल मेरा भोले अमली
ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय
महादेव तेरा डमरू डम डम,
डम डम बजतो जाये रे हो महादेवा…
ॐ नमः शिवाय शम्भु
सर से तेरी बेहती गंगा काम मेरा हो जाता चंगा
नाम तेरा जब लेता ता ता ता महादेवा…
मां पियादे घरे ओ गोरा
महला च रहन्दी जी महला च रेहन्दी
विच सम्साना राहंदा भोले नाथ जी
कालेया कुंडला वाला मेरा भोले बाबा
किधर कैलाश तेरा डेरा ओ जी…
सर पे तेरे ओं गंगा मैया विराजे
मुकुट पे चंदा मामा ओं जी
ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय
भंग जे पिन्दा ओं शिवजी
धुनी रमान्दा जी धुनी रमान्दा
बड़ा ही तपारी मेरा भोले अमली
मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी
भोलेनाथ रे ओं शंकर नाथ रे
गौरा भांग रगड़ के बोली
तेरे साथ है भूतो की टोली
मेरे नाथ रे शम्भू नाथ रे
ओं भोले बाबा जी दर तेरे मै आया जी
झोली खाली लाया जी खाली झोली भरदो जी
कालिया सर्पा वाला मेरा भोले बाबा
शिखरे कैलाशा विच रहंदा ओं जी
ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय

511
डम डम डमरू बजाना होगा भजन लिरिक्स


 

डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम बेल पत्ते लायेंगे
वही बेल हम भोले को चढ़ायेंगे
थाली में फुल और चन्दन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम गंगा जल लायेंगे
वही गंगाजल हम भोले को चढ़ायेंगे
फिर तो भजन और किर्तन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम गंगा रेत लायेंगे
वही गंगा रेत हम शिवलिंग बनायेगे
फिर तो भोले का अभिनन्दन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम भांग धतुरा लायेंगे
वही भांग धतुरा हम भोले को चढ़ाएंगे
फिर तो भोले को भोग लगाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम कांवड़ लेके आयेंगे
कांवड़ लेके आयेंगे हम भोले को मनाएंगे
फिर तो चरणामृत हमको मिलेगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा

611
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना भजन लिरिक्स



नित ध्यान धरु तेरा बिगड़ी को बना जाना
तुझे अपना समझकर मै फरियाद सुनाता हु
तेरे दर पर आकर मै नित धुनी रमाता हु
क्यों भूल गये भगवन मुझे समझ के बेगाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना
मेरी नाव भवर डोले तुम्ही तो खेवैया हो
जग के रखवाले तुम तुम ही तो कन्हैया हो
कर नंदी सवारी तुम भवपार लगा जाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना
तुम बिन न कोई मेरा अब नाथ सहारा है
इस जीवन को मैंने तुझ पर ही वारा है
मर्जी है तेरी बाबा अच्छा नही तडपाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना
नैनो में भरे आँसू क्यों तरस न खाते हो
क्या दोष हुआ मुझसे मुझे क्यों ठुकराते हो
अब मैहर करो बाबा सुन के मेरा अफसाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

711
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं भजन लिरिक्स



तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं
मेरे भोले ओ बम भोले मैं काशी नगरी आई हूं
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं
सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में मुक्ति है
उसी गंगा में नहाने को मैं काशी नगरी आई हूं
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं
सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में गंगा है
उसी गंगा को पाने को मैं काशी नगरी आई हूं
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं
सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में मन्दिर है
उसी मन्दिर में पूजा को काशी नगरी आई हूं
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं

811
सजे है अंबर सजी है धरती भजन लिरिक्स



सजे है अंबर सजी है धरती
सजी पुरी आकाश जी
गौरा जी को लेने आए मेरे भोलेनाथ जी
घुंघट में चंदा सी लगे मेरी मैया पार्वती
मन मोहक सा रूप है लगे मेरे भोलेनाथ की
मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी
गौरा जी को लेने आये मेरे भोलेनाथ जी
सजे है काशी सजी उज्जैनी
सजी पुरी कैलाश जी
गौरा जी को लेने ऐ मेरे भोलेनाथ जी
थामा हाथ मा गौरा का मेरे भोलेनाथ ने
बचन दिया है साथ रहेंगे हर मुश्किल हालत में
मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी
गौरा जी को लेने ऐ मेरे भोलेनाथ जी
सजी हिमाचल सजी हिमालय
सजी पुरी बरात जी
गौरा जी को लेने ऐ मेरे भोलेनाथ जी
सात फिरो से आज बनेगी पार्वती भोलेनाथ की
पुष्प की वर्षा देव करे है नमन करे हर बार जी
मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी
गौरा जी को लेने ऐ मेरे भोलेनाथ जी
सजे है अंबर साजी है धरती
सजी पुरी आकाश जी
गौरा जी को लेने आए

911
सजा दो घर को गुलशन सा भजन लिरिक्स

सजा दो घर को गुलशन सा
मेरे भोलेनाथ आये है
लगी कुटिया भी दुल्हन सी
मेरे भोलेनाथ आये है
पखारो इनके चरणों को
बहाकर प्रेम की गंगा
बिछा दो अपनी पलकों को
मेरे भोलेनाथ आये है
उमड़ आयी मेरी आँखे
देखकर अपने बाबा को
हुयी रोशन मेरी गलिया
मेरे भोलेनाथ आये है
तुम आकर फिर नही जाना
मेरी इस सुनी दुनिया से
कहू हरदम यही सबसे
मेरे भोलेनाथ आये है
लगी कुटिया भी दुल्हन सी
मेरे भोलेनाथ आये है
सजा दो घर को गुलशन सा
मेरे भोलेनाथ आये है

1011
हे शिव शंकर हे अभयंकर भजन लिरिक्स



हे शिव शंकर हे अभयंकर
परम पिता परमेश्वर तुम हो
हे जग दाता भाग्य विधाता
विश्वपति जदीश्वर तुम हो
हे शिव शंकर हे अभयंकर।।
हे शिव शंकर हे अभयंकर
परम पिता परमेश्वर तुम हो
हे जग दाता भाग्य विधाता
विश्वपति जदीश्वर तुम हो
हे शिव शंकर हे अभयंकर।।
शरण तुम्हारी ली है हमने
रखना प्रभु लाज हमारी
जय जय कैलाश के वासी।
हम प्राण हैं ईश्वर तुम हो
ये जाने सारे संसारी
तुम हो दयालु प्रति उपकारी
हे शिव शंकर हे अभयंकर।।
शीश तुम्हारे गंगा धारा
मस्तक साजे चंद्रमा प्यारा
मन पूजा में लिया हुआ है
देखा जबसे रूप तुम्हारा।।
अधर की प्यास बुझा दो देवा
हम प्यारे हैं सागर तुम हो
हे शिव शंकर हे अभयंकर।
सागर मंथन विश सारा
तुम्हारे अपने कंठ उतारा
इस्सिये तो जग के स्वामी
नील कंठ है नाम तुम्हारा
मन में झटका तो ये देखा
मेरे मन के भीतर तुम हो
हे शिव शंकर हे अभयंकर।।

1111
आशुतोष शशाँक शेखर भजन लिरिक्स


आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा ॥
निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा ॥
शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा ॥
नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा ॥
जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा ॥
जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥
आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories