Rudrabhishek Upay: सावन में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है साथ ही हर इच्छा पूरी होने के योग भी बनते हैं। इस उपाय से महादेव प्रसन्न होते हैं।
Sawan Rudrabhishek Time: इस बार भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो रहा है। सावन में भगवान शिव की पूजा बहुत शुभ मानी गई है। इस महीने में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक भी करते हैं। मान्यता है कि सावन में रुद्राभिषेक करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रुद्राभिषेक करते समय सही समय का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। आगे जानिए सावन में रुद्राभिषेक का सही समय क्या है…
25
सावन में रुद्राभिषेक करने का सही समय क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव का रुद्राभिषेक सुबह के समय करना सबसे शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त के बाद स्नान आदि करने के बाद रुद्राभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा प्रदोष काल में यानी सूर्यास्त के समय भी भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। सोमवार, प्रदोष व्रत और सावन की विशेष तिथियों पर रुद्राभिषेक का महत्व और भी बढ़ जाता है।
रुद्राष्टाध्यायी के 8 अध्यायों में कुल 176 मंत्र हैं, इन्हीं मंत्रों को बोलते हुए जब शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है तो इसे रुद्राभिषेक कहते हैं। अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है स्नान कराना। शिवपुराण में अलग-अलग इच्छाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक करने के बारे में बताया गया है।
1. रुद्राभिषेक करने से पहले स्नान आदि करके स्वच्छ हो जाएं और वस्त्र भी साफ-सुथरे पहनें। 2. रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले जल या अन्य सामग्री में अशुद्ध चीजों का इस्तेमाल न करें। 3. रुद्राभिषेक के दौरान तुलसी, सिंदूर और हल्दी अर्पित करने से बचना चाहिए। 4. भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और विश्वास से करेंगे तो ही उसका पूरा फल मिलेगा। 5. स्वयं यदि रुद्राभिषेक न कर पाएं तो किसी योग्य ब्राह्मण से करवाएं।
55
रुद्राभिषेक के उपाय
1. मानसिक शांति के लिए शुद्ध जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। 2. सौभाग्य बढ़ाने के लिए गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना चाहिए। 3. गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया जाए तो धन लाभ के योग बनते हैं। 4. गाय के दूध से रुद्राभिषेक करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। 5. वंश वृद्धि यानी संतान की इच्छा रखते हैं तो गाय के घी से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।