
Somvati Amavasya 9 November 2026 Shubh Muhurat: विद्वानों के अनुसार जिस सोमवार को अमावस्या तिथि का संयोग बनता है, उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस बार दिवाली के ठीक दूसरे दिन सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है यानी 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या से संबंधित पूजा, स्नान और उपाय आदि किए जाएंगे। आगे जानिए सोमवती अमावस्या की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और महत्व…
नदी स्नान के लिए पुण्य काल: सुबह 05 बजकर 30 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनिट तक
दान का श्रेष्ठ समय: सुबह 06 बजे से 11 बजकर 15 मिनिट तक
- 9 नवंबर, सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर सोमवती अमावस्या के व्रत और पूजा का संकल्प लें।
- स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें। फिर भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र से अभिषेक करें। इस दौरान 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करना शुभ माना जाता है। अगर यह संभव न हो तो घर में गोबर के कंडे पर घी और गुड़ की धूप जलाकर पितरों का स्मरण करें।
- पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसकी परिक्रमा लगाएं। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े और पैसों का दान करना भी अच्छा माना जाता है।
- पूरे दिन सात्विक नियमों का पालन करें। गुस्सा करने, किसी से झगड़ने, चुगली करने और दूसरों का मन दुखाने से बचें।
- 10 नवंबर, मंगलवार को सुबह ब्राह्मणों को भोजन कराएं और इसके बाद व्रत खोलें। धार्मिक मान्यता है कि इस तरह पूजा और व्रत करने से जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।
एक गरीब ब्राह्मण अपनी पत्नी और सुंदर बेटी के साथ रहता था। आर्थिक परेशानी के कारण बेटी के विवाह में बार-बार रुकावट आ रही थी। एक दिन उनके घर आए संत ने कन्या की हथेली देखकर बताया कि उसके विवाह का योग कमजोर है। उन्होंने उपाय बताते हुए कहा कि पास के गांव में रहने वाली सोना नाम की पतिव्रता धोबिन अगर अपनी मांग का सिंदूर उसे दे दे, तो विवाह की बाधा दूर हो सकती है।
ब्राह्मण की बेटी सोना धोबिन के घर जाने लगी और चुपचाप उसके कामों में मदद करने लगी। एक दिन सोना ने इसका कारण पूछा तो कन्या ने अपनी पूरी परेशानी बता दी। संयोग से उस दिन सोमवती अमावस्या थी। सोना उसके घर पहुंची और अपनी मांग का सिंदूर कन्या की मांग में लगा दिया। इससे कन्या के विवाह का रास्ता खुल गया, लेकिन सोना के पति के प्राण संकट में पड़ गए।
घर लौटते समय सोना ने रास्ते में पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा की और सोमवती अमावस्या का व्रत किया। मान्यता है कि उसके पुण्य के प्रभाव से पति को फिर से जीवन मिल गया। तभी से सोमवती अमावस्या पर पीपल की पूजा और परिक्रमा करने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख, सौभाग्य और खुशहाली बनी रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।