Diwali 2026: पूजा के बाद देवी देवी की प्रतिमा या तस्वीर कहां रखें, कैसे करें विसर्जन? जानें नियम

Published : Nov 08, 2026, 02:42 PM IST
Diwali 2026

सार

Lakshmi Idol After Puja: दिवाली पर देवी लक्ष्मी के प्रतिमाओं व चित्र का पूजन करने का विधान है। पूजा के बाद इन चित्रों व प्रतिमाओं का क्या करें, इसके बारे में भी धर्म ग्रंथों में बताया गया है। जानें पूजा के बाद देवी-देवताओं के चित्र-प्रतिमाओं का क्या करें?

Lakshmi Idol Visarjan Vidhi: दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग घरों और दुकानों में देवी-देवताओं की नई प्रतिमाएं या चित्र स्थापित करते हैं। विधि-विधान से पूजा करने के बाद कई लोगों के मन में सवाल आता है कि लक्ष्मी जी की प्रतिमा और तस्वीर का क्या करना चाहिए? क्या उन्हें दिवाली के अगले दिन विसर्जित कर देना चाहिए या पूरे साल पूजा घर में रखना चाहिए? जानें इन सभी सवालों के जवाब…

लक्ष्मी प्रतिमा और तस्वीर की पवित्रता का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को पूजा के बाद भी साफ और सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए। उसे ऐसी जगह न रखें, जहां धूल-मिट्टी जमा हो या उसका अनादर होने की आशंका हो। पूजा में इस्तेमाल की गई प्रतिमा और तस्वीर को सम्मान के साथ संभालकर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Laxmi Chalisa Lyrics: दिवाली पर करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, दूर होगा दुर्भाग्य-घर आएगी सुख-समृद्धि

दिवाली के बाद कैसे करें लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन?

कुछ धार्मिक परंपराओं में दिवाली के अगले दिन शुभ समय पर मां लक्ष्मी को भोग लगाने के बाद उनकी प्रतिमा को पूजा के स्थान से थोड़ा खिसकाने की मान्यता है। ऐसा प्रतीकात्मक रूप से देवी को उनके मूल स्थान पर लौटाने के भाव से किया जाता है। इसके बाद प्रतिमा के विसर्जन की परंपरा भी कुछ जगहों पर निभाई जाती है।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026 Muhurat: घर, ऑफिस, दुकान या कारखाना... कहां किस समय करें लक्ष्मी पूजा? नोट करें शुभ मुहूर्त

क्या करें मां लक्ष्मी की पुरानी प्रतिमा और तस्वीर का?

अगर आप प्रतिमा का विसर्जन करना चाहते हैं तो स्थानीय धार्मिक परंपरा और पर्यावरण के नियमों का ध्यान रखें। प्लास्टर, प्लास्टिक या केमिकल रंगों से बनी प्रतिमाओं को नदी या तालाब में न डालें। ऐसी प्रतिमाओं का सम्मानपूर्वक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटान करें। अच्छी स्थिति वाली तस्वीर या प्रतिमा को साफ कपड़े में लपेटकर पूजा घर में भी रखा जा सकता है।

विसर्जन के समय मां लक्ष्मी से मांगें क्षमा

प्रतिमा को विदा करते समय हाथ जोड़कर मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें- 'हे मां, आपका आशीर्वाद हमारे परिवार पर हमेशा बना रहे। घर में सुख-शांति और धन-धान्य की कमी न हो। पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए हमें क्षमा करें।' धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना और श्रद्धा से की गई पूजा का विशेष महत्व होता है।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Goverdhan Puja 2026: 9 या 10 नवंबर, कब करें गोवर्धन पूजा? जानें विधि, मुहूर्त, कथा और महत्व
Laxmi Chalisa Lyrics: दिवाली पर करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, दूर होगा दुर्भाग्य-घर आएगी सुख-समृद्धि