Aaj Ka Panchang 11 अक्टूबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे 6 शुभ-अशुभ योग, जानें मुहूर्त

Published : Oct 11, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 11 अक्टूबर 2025

सार

11 October 2025 Ka Panchang: 11 अक्टूबर, शनिवार को चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन 6 शुभ-अशुभ योग भी रहेंगे। आगे जानें चंद्रोदय का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 अक्टूबर 2025, शनिवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। रात में चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन व्यातीपात, वरीयान, श्रीवत्स, वज्र, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कब होगा करवा चौथ का चंद्रोदय, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: 4 राशि वाले रहें सावधान, दिवाली बाद आएगी मुसीबत-धन हानि के बनेंगे योग

11 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार की रात चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह स्थित है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से लक्ष्मी नाम का शुभ योग बनेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन शुक्र और सूर्य कन्या राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में और मंगल तुला राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से शुरू होंगे 4 राशि वालों के बुरे दिन, धन हानि-षड़यंत्र से रहेंगे परेशान

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

11 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 6:01 PM
चन्द्रोदय - Oct 11 9:32 PM
चन्द्रास्त - Oct 12 11:55 AM

11 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (11 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:52 से 09:19 तक
दोपहर 11:50 से 12:36 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:13 से 01:40 तक
दोपहर 03:07 से शाम 04:34 तक

11 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:40 PM – 3:07 PM
कुलिक - 6:26 AM – 7:52 AM
दुर्मुहूर्त - 07:58 AM – 08:45 AM
वर्ज्यम् - 08:03 AM – 09:30 AM और 08:32 PM – 10:01 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स
सर्दियों में लड्डू गोपाल को कैसा भोग लगाए, कैसे वस्त्र पहनाएं? 5 नियम