Aaj Ka Panchang 12 नवंबर 2025: कालभैरव जयंती आज, गुरु ग्रह होगा वक्री, जानें शुभ-अशुभ योग की डिटेल

Published : Nov 12, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 12 नवंबर 2025

सार

12 November 2025 Ka Panchang: 12 नवंबर, बुधवार को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गुरु ग्रह कर्क राशि में मार्गी से वक्री हो जाएगा। जानें 12 नवंबर 2025 के पंचांग की पूरी डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 नवंबर 2025, बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसे कालभैरव जयंती भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव के कालभैरव के रूप में अवतार लिया था। इस दिन गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री भी होगा। बुधवार को शुक्ल, ब्रह्म, राक्षस और चर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Kaal Bhairav Arti Lyrics In Hindi: ‘जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा’ आरती लिरिक्स हिंदी में

12 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री हो जाएगा। साथ ही चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थिति है। केतु और चंद्रमा साथ होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन बुध ग्रह वृश्चिक राशि में (वक्री), शनि मीन राशि में (वक्री), सूर्य और शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kaal Bhairav Jayanti Vrat Katha: क्यों लिया महादेव ने कालभैरव अवतार? यहां पढ़ें रोचक कथा

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (12 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट से 01 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय होता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

12 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 13 12:35 AM
चन्द्रास्त - Nov 12 1:06 PM

12 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (12 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:42 से 08:04 तक
सुबह 08:04 से 09:26 तक
सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 02:55 से शाम 04:17 तक
शाम 04:17 से 05:39 तक

12 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 8:04 AM – 9:26 AM
कुलिक - 10:48 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:49 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 07:15 AM – 08:52 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

घर में हो तुलसी का पौधा तो न करें ये 5 गलतियां, वरना पछताएंगे
Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स