
Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 सितंबर 2025, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 09 बजकर 58 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की पंचमी तिथि पर हुई हो। इनके अलावा परिवार में अगर किसी की मृत्यु अविवाहित स्थिति में हुई हो तो उसका श्राद्ध भी इस दिन कर सकते हैं। इसलिए इसे कुंवारा पंचमी कहते हैं। शुक्रवार को व्याघात, हर्षण, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Sharadiya Navratri 2025: 10 दिन की नवरात्रि शुभ या अशुभ? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
शुक्रवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mahalakshmi Vrat 2025: कब करें महालक्ष्मी व्रत, 14 या 15 सितंबर? जानें विधि, मंत्र, मुहूर्त
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनिट से शुरू होगा जो 12 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Sep 12 9:48 PM
चन्द्रास्त - Sep 13 11:54 AM
सुबह 06:16 से 07:48 तक
सुबह 07:48 से 09:19 तक
दोपहर 12:23 से 01:54 तक
शाम 04:58 से 06:29 तक
यम गण्ड - 3:26 PM – 4:58 PM
कुलिक - 7:48 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:32 AM और 12:47 PM – 01:36 PM
वर्ज्यम् - 11:04 PM – 12:33 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।