Aaj Ka Panchang 14 अक्टूबर 2025: मंगल पुष्य आज, जानें खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल

Published : Oct 14, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 14 अक्टूबर 2025

सार

14 October 2025 Ka Panchang: 14 अक्टूबर, मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलेगा। पुष्य नक्षत्र होने से मंगल पुष्य का शुभ योग बनेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की जानकारी और किस दिशा में यात्रा न करें।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 11 बजकर 09 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से मंगल पुष्य का शुभ योग बनेगा, जो खरीदी के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन सिद्धि, साध्य, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे पंचांग से जानें कब होगा कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: दिवाली से पहले ऐसे सपनों का दिखना माना जाता है शुभ

14 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार की सुबह चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन शुक्र और सूर्य कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में और मंगल तुला राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kali Puja 2025: इस साल 20 या 21 अक्टूबर कब है काली पूजा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (14 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर दोपहर 03 बजकर 05 मिनिट से शाम 04:32 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

14 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 5:58 PM
चन्द्रोदय - Oct 15 12:43 AM
चन्द्रास्त - Oct 14 1:44 PM

14 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (14 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:20 से 10:46 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:12 तक
दोपहर 11:49 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:39 तक
दोपहर 03:05 से 04:32 तक

14 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:20 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:12 PM – 1:39 PM
दुर्मुहूर्त - 08:45 AM – 09:31 AM और 10:58 PM – 11:48 PM
वर्ज्यम् - 07:56 PM – 09:32 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम