Aaj Ka Panchang 15 दिसंबर 2025: सफला एकादशी आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Dec 15, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 15 दिसंबर 2025

सार

15 December 2025 Ka Panchang: 15 दिसंबर, सोमवार को सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 दिसंबर 2025, सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 20 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। सोमवार को शोभन, अतिगण्ड, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ दिन भर रहेंगे। आगे जानें सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन बनाएगा नए बिजनेस का प्लान? जानें वीकली टैरो राशिफल से

15 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा तुला राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध, शुक्र और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल धनु राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। यानी ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन इस दिन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (15 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 24 मिनिट से 09 बजकर 43 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

15 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Dec 15 2:49 AM
चन्द्रास्त - Dec 15 2:17 PM

15 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (15 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:04 से 08:24 तक
सुबह 09:43 से 11:02 तक
दोपहर 12:00 से 12:43 तक
दोपहर 01:41 से 03:00 तक
शाम 04:20 से 05:39 तक

15 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 11:02 AM – 12:22 PM
कुलिक - 1:41 PM – 3:00 PM
दुर्मुहूर्त - 12:43 PM – 01:25 PM, 02:49 PM – 03:32 PM
वर्ज्यम् - 05:26 PM – 07:14 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम