
Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 जुलाई 2025 मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा, जिसमें देवी पार्वती की पूजा की जाएगी। इस दिन सौभाग्य, शोभन, और सिद्धि नाम के 3 शुभ योग बनेंगे। सावन का पहला मंगलवार होने से ये दिन बहुत ही खास रहेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…
मंगलवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति बनने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और बुध कर्क राशि में रहेगा।
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 3 बजकर 52 मिनिट से शाम 05 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास – सावन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:54 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jul 15 10:31 PM
चन्द्रास्त - Jul 16 10:51 AM
सुबह 09:13 से 10:53 तक
सुबह 10:53 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:12 तक
शाम 03:52 से 05:31 तक
यम गण्ड - 9:13 AM – 10:53 AM
कुलिक - 12:32 PM – 2:12 PM
दुर्मुहूर्त - 08:33 AM – 09:26 AM और 11:28 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 12:39 PM – 02:12 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।