Aaj Ka Panchang 16 अक्टूबर 2025: चंद्रमा के राशि बदलने से बनेगा अशुभ योग, जानें किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Oct 16, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 16 अक्टूबर 2025

सार

16 October 2025 Ka Panchang: 16 अक्टूबर, गुरुवार को चंद्रमा राशि बदलेगा, जिससे ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। दिन भर 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। जानें दिन भर के मुहूर्त की जानकारी और दिशा शूल की स्थिति।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 10 बजकर 35 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शुभ, शुक्ल, अमृत, मूसल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानें शुभ योग में खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाएं, 20 या 21? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

16 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। इस तरह सिंह राशि में चंद्रमा और केतु होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन शुक्र और सूर्य कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में और मंगल तुला राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Dhanteras Ki Katha: समुद्र मंथन के 14 रत्न, कालकूट विष से अमृत कलश तक, जानें क्या-क्या निकला?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 38 मिनिट से 03:04 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

16 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Oct 16 1:43 AM
चन्द्रास्त - Oct 16 3:05 PM

16 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (16 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:46 से दोपहर 12:12 तक
दोपहर 11:49 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:38 तक
दोपहर 01:38 से 03:04 तक

16 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:28 AM – 7:54 AM
कुलिक - 9:20 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:03 AM और 02:53 PM – 03:38 PM
वर्ज्यम् - 01:20 AM – 03:01 AM

Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम