Aaj Ka Panchang 17 दिसंबर 2025: आज करें बुध प्रदोष व्रत, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Dec 17, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 17 दिसंबर 2025

सार

17 December 2025 Ka Panchang: 17 दिसंबर, बुधवार को चंद्रमा राशि बदलेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 दिसंबर 2025, बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। साथ ही ये खर मास दूसरा दिन भी रहेगा। बुधवार को विशाखा, अनुराधा, प्रजापति, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि और सौम्य 6 शुभ-अशुभ दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानें बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shani Vrischik Rashifal 2026: अच्छा या बुरा, शनि कैसा असर डालेगा वृश्चिक राशि पर?

17 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन सूर्य और मंगल धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Dhanu Rashifal 2026: शनि की ढैय्या करेगी बेहाल, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये साल?

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 22 मिनिट से 01 बजकर 42 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

17 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Dec 17 4:35 AM
चन्द्रास्त - Dec 17 3:30 PM

17 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (17 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:05 से 08:25 तक
सुबह 08:25 से 09:44 तक
सुबह 11:03 से दोपहर 12:22 तक
दोपहर 03:01 से शाम 04:20 तक
शाम 04:20 से 05:40 तक

17 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:43 AM – 11:03 AM
कुलिक - 12:22 PM – 1:41 PM
दुर्मुहूर्त - 09:12 AM – 09:54 AM और 11:02 PM – 11:55 PM
वर्ज्यम् - 08:27 PM – 10:15 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम