Aaj Ka Panchang 18 अगस्त 2025: आज किस दिशा में यात्रा करने से बचें? जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त

Published : Aug 18, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_18-August-2025

सार

18 August 2025 Ka Panchang: 18 अगस्त, सोमवार को 4 शुभ और 2 अशुभ योग बनेंगे। इस दिन उज्जैन में महाकाल की राजसी सवारी भी निकाली जाएगी। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 अगस्त 2025, सोमवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकाली जाएगी। महाकाल 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर है। इस दिन हर्षण, आनंद, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि नाम के 4 शुभ योग और वज्र व कालदण्ड नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

18 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को सूर्य और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, बुध कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Aja Ekadashi 2025: कब है अजा एकादशी, 18 या 19 अगस्त? जानें पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त


सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (18 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 43 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2025: सूर्य बदलेगा राशि, किसकी बढ़ेगी परेशानी-कौन होगा मालामाल? पढ़ें राशिफल

 

18 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - Aug 18 12:46 AM
चन्द्रास्त - Aug 18 3:07 PM

18 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (18 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:08 से 07:43 तक
सुबह 09:19 से 10:55 तक
दोपहर 12:05 से 12:56 तक
दोपहर 02:06 से 03:41 तक
शाम 05:17 से 06:53 तक

18 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:55 AM – 12:30 PM
कुलिक - 2:06 PM – 3:41 PM
दुर्मुहूर्त - 12:56 PM – 01:47 PM, 03:29 PM – 04:20 PM
वर्ज्यम् - 08:36 AM – 10:07 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम