Aaj Ka Panchang 18 दिसंबर 2025: मासिक शिवरात्रि आज, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Dec 18, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 18 दिसंबर 2025

सार

18 December 2025 Ka Panchang: 18 दिसंबर, गुरुवार को पौष मास का मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत में रात भर जागकर शिवलिंग की पूजा की जाती है। गुरुवार को धृति, शूल, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से

18 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य और मंगल धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (18 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 42 मिनिट से 03 बजकर 01 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

18 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Dec 18 5:29 AM
चन्द्रास्त - Dec 18 4:13 PM

18 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (18 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 11:04 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 12:23 से 01:42 तक
दोपहर 01:42 से 03:01 तक
शाम 05:40 से 07:21 तक
शाम 07:21 से 09:02 तक

18 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:06 AM – 8:25 AM
कुलिक - 9:44 AM – 11:04 AM
दुर्मुहूर्त - 10:37 AM – 11:19 AM, 02:51 PM – 03:33 PM
वर्ज्यम् - 02:20 AM – 04:07 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम