Aaj Ka Panchang 19 दिसंबर 2025: पौष अमावस्या आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Published : Dec 19, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 19 दिसंबर 2025

सार

19 December 2025 Ka Panchang: 19 दिसंबर, शुक्रवार को पौष मास की अमावस्या तिथि रहेगी। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि किया जाता है। चंद्रमा भी इस दिन राशि बदलेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं इसलिए इस दिन पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि जरूर करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। शुक्रवार को शूल, गण्ड, चर और सुस्थिर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस कब, ये क्यों मनाते हैं? जानें सही डेट

19 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। जहां पहले से ही सूर्य और मंगल स्थित हैं। इस तरह धनु राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Amawasya Upay: साल 2025 की अंतिम अमावस्या कब, 19 या 20 दिसंबर? जानें सही डेट और उपाय

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 04 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

19 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Dec 19 6:24 AM
चन्द्रास्त - Dec 19 5:01 PM

19 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (19 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:06 से 08:26 तक
सुबह 08:26 से 09:45 तक
दोपहर 12:02 से 12:45 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:23 से 01:43 तक
शाम 04:21 से 05:41 तक

19 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

राहू - 11:04 AM – 12:23 PM
यम गण्ड - 3:02 PM – 4:21 PM
कुलिक - 8:26 AM – 9:45 AM
दुर्मुहूर्त - 09:13 AM – 09:55 AM और 12:45 PM – 01:27 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Temple: कहां है डॉक्टर हनुमान का प्रसिद्ध मंदिर? जहां दर्शन से दूर होती हैं बीमारियां
टेरेस गार्डन में लगाएं ये 5 पौधे, खूबसूरती के साथ बढ़ाएंगे गुड लक भी