2 जनवरी 2026 का पंचांग, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बनेगा गजकेसरी योग, जानें शुभ मुहूर्त

Published : Jan 02, 2026, 05:20 AM IST
2 जनवरी 2026 का पंचांग

सार

2 January 2026 Ka Panchang: 2 जनवरी, शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलेगा, जिससे गजकेसरी योग बनेगा। इस दिन पौष पूर्णिमा का व्रत भी किया जाएगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 57 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पौष मास की पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को शुक्ल, ब्रह्म, मानस और पद्म नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे।आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal January 2026: साल का पहला महीना 5 राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

2 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा , जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। इस दिन बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Horoscope 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (2 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 11 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

2 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Jan 02 4:40 PM
चन्द्रास्त - Jan 03 7:02 AM

2 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (2 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:12 से 08:32 तक
सुबह 08:32 से 09:51 तक
दोपहर 12:09 से 12:51 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:30 से 01:50 तक
शाम 04:29 से 05:48 तक

2 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:09 PM – 4:29 PM
कुलिक - 8:32 AM – 9:51 AM
दुर्मुहूर्त - 09:19 AM – 10:02 AM और 12:51 PM – 01:34 PM
वर्ज्यम् - 03:33 AM – 04:59 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम