Aaj Ka Panchang 20 अगस्त 2025: बछ बारस और प्रदोष व्रत आज, चंद्रमा-शुक्र बदलेंगे राशि, जानें शुभ मुहूर्त

Published : Aug 20, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_20-August-2025

सार

20 August 2025 Ka Panchang: 20 अगस्त, बुधवार को बछ बारस और बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 अगस्त 2025, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 01 बजकर 58 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन बछ बारस जिसे गोवत्स द्वादशी का व्रत किया जाएगा, साथ ही बुध प्रदोष का व्रत भी इसी दिन होगा। बुधवार को सिद्धि, मातंग और गद नाम के 3 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

20 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, वहीं शुक्र भी मिथुन से कर्क में जाएगा। इस राशि में बुध पहले से ही स्थिति है। इस तरह कर्क राशि में बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति बन जाएगी। इस दिन सूर्य और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat August 2025: भादौ का पहला प्रदोष व्रत 20 अगस्त को, जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

 

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 30 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2025 Date: गणेश चतुर्थी पर कैसे करें पूजा? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

 

20 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - Aug 20 2:50 AM
चन्द्रास्त - Aug 20 5:01 PM

20 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (20 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:09 से 07:44 तक
सुबह 07:44 से 09:19 तक
सुबह 10:54 से दोपहर 12:30 तक
दोपहर 03:40 से 05:16 तक
दोपहर 05:16 से 06:51 तक

20 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:44 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:54 AM – 12:30 PM
दुर्मुहूर्त - 12:04 PM – 12:55 PM
वर्ज्यम् - 12:47 PM – 02:20 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम