साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण होंगे, क्या ये भारत में दिखेंगे? जानें पूरी डिटेल

Published : Dec 03, 2024, 03:53 PM IST
solar-eclipses-in-2025

सार

Surya Grahan 2025 Date: ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2025 में 2 सूर्यग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण मार्च में और दूसरा सितंबर में होगा। ये दोनों ग्रहण कहां दिखाई देंगे, इनका समय क्या रहेगा, आगे जानिए पूरी डिटेल। 

Solar Eclipse 2025 Details in Hindi: ज्योतिषियों के अनुसार, हर साल 1 या 2 बार सूर्यग्रहण की स्थिति बनती है। लेकिन पूरी दुनिया में कुछ स्थानों पर ही ये सूर्य ग्रहण दिखाई देते हैं। वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 में 2 सूर्य ग्रहण का योग बन रहा है। आगे जानिए ये सूर्य ग्रहण कब होंगे, कहां दिखाई देंगे, इनका समय क्या रहेगा, सहित पूरी डिटेल…

मार्च में होगा साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण

ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को होगा। इस दिन चैत्र मास की अमावस्या तिथि रहेगी। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। 29 मार्च को होने वाला ये सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया के उत्तरी भाग, उत्तरी व पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के कुछ भागों में, और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनिट से शुरू होगा जो 6 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा।

सितंबर में होगा साल 2025 का दूसरा सूर्यग्रहण

साल 2025 का दूसरा सूर्यग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होगा। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। ये खण्डग्रास सूर्यग्रहण होगा और ये भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसके भी सूतक आदि नियम यहां मान्य नहीं होंगे। ये सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पश्चिम अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मेलोनेशिया आदि स्थानों पर दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 24 मिनिट तक दिखाई देगा।

क्यों होता है सूर्यग्रहण?

वैज्ञानिकों के अनुसार, जब चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है तो पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता और चंद्रमा की परछाई नजर आने लगती है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। साल में एक या 2 बार ऐसी स्थिति बनती है।


ये भी पढ़ें-

Meen Rashifal 2025: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?


Kumbh Rashifal 2025: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम