दिसंबर 2024 की ये 5 डेट है खास, जानें किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार?

Published : Nov 30, 2024, 10:27 AM IST
December-2024-festivals-and-imp-dates

सार

December 2024 Festival: दिसंबर 2024 में कोई बड़ा त्योहार तो नहीं आएगा, लेकिन इसके बाद भी कुछ महत्वपूर्ण व्रत इस महीने में जरूर किए जाएंगे। इसी महीने में 2024 की अंतिम सोमवती अमावस्या भी रहेगी। 

December 2024 Vrat-Tyohar: साल 2024 के अंतिम महीने दिसंबर में कोई बड़ा त्योहार नहीं है। लेकिन कुछ खास व्रत जरूर इस महीने में किए जाएंगे। इस महीने से ही धनु खर मास शुरू होगा और साल की अंतिम सोमवती अमावस्या का योग भी इसी महीने में बन रहा है, जिसके चलते ये महीना बहुत खास रहेगा। इसके अलावा भगवान श्रीराम-सीता का विवाह उत्सव भी इसी महीने मनाया जाएगा। आगे जानिए इस महीने के प्रमुख 5 व्रत-त्योहार…

राम-सीता विवाह उत्सव 6 दिसंबर को

6 दिसंबर, शुक्रवार को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का देवी सीता के साथ विवाह हुआ था। इस दिन राम मंदिरों में विशेष आयोजन किया जाता है। भजन आदि किए जाते हैं।

मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती 11 दिसंबर को

अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापरयुग में इसी तिथि पर कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता से मोक्ष की प्राप्ति भी संभव है। इसलिए इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं।

16 से शुरू होगा खर मास

16 दिसंबर, सोमवार को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास शुरू हो जाएगा। सूर्य 14 जनवरी 2025 तक धनु राशि में रहेगा। यानी इस एक महीने में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि पर रोक लग जाएगी। 16 दिसंबर को धनु संक्रांति होने से ये दिन स्नान-दान के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

सफला एकादशी 26 दिसंबर को

पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 26 दिसंबर, गुरुवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से हर काम में सफलता मिलती है।

सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को

साल 2024 की अंतिम सोमवती अमावस्या का योग 30 दिसंबर को बन रहा है। इस दिन पौष मास की अमावस्या रहेगी। सोमवती अमावस्या का संयोग साल में 2 या 3 बार ही बनता है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। इस दिन पितरों का श्राद्ध करने, पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है।


ये भी पढ़ें-

Khar Maas 2024 Date: शुरू होने वाला है खर मास, जानें कब से कब तक रहेगा?


Astro Tips: चोरी या गुम हुई वस्तु मिलेगी या नहीं, कैसे पता करें?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम