Aaj Ka Panchang 21 नवंबर 2025: अगहन शुक्ल पक्ष आज से, बनेंगे 5 शुभ-अशुभ योग, जानें मुहूर्त की डिटेल

Published : Nov 21, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 21 नवंबर 2025

सार

21 November 2025 Ka Panchang: 21 नवंबर, शुक्रवार अगहन मास के शुक्ल पक्ष की शुरूआत होगी। दिन भर 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानें इस दिन कितने शुभ मुहूर्त रहेंगे और नोट कीजिए इनका समय?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 नवंबर 2025, शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 47 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन अतिगण्ड, सुकर्मा, राक्षस, चर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन इस दिन नहीं होगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की जानकारी, दिशा शूल यानी किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…
 

ये भी पढ़ें-
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को ही धर्म ध्वज की स्थापना क्यों?

21 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा, सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे यानी चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री) और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
कितना लंबा-चौड़ा और वजनदार है अयोध्या राम मंदिर पर लगने वाला ध्वज?

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (21 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

21 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 21 7:35 AM
चन्द्रास्त - Nov 21 6:16 PM

21 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (21 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:48 से 08:09 तक
सुबह 08:09 से 09:30 तक
दोपहर 11:51 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:33 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक

21 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:54 PM – 4:15 PM
कुलिक - 8:09 AM – 9:30 AM
दुर्मुहूर्त - 08:58 AM – 09:41 AM और 12:34 PM – 01:17 PM
वर्ज्यम् - 08:11 PM – 09:58 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम