Aaj Ka Panchang 23 अगस्त 2025: शनिश्चरी अमावस्या आज, किस दिशा में यात्रा न करें? जानें शुभ मुहूर्त

Published : Aug 23, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_23-August-2025

सार

23 August 2025 Ka Panchang: 23 अगस्त, शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या है। इस दिन महाराष्ट में बैल पोला का पर्व मनाया जाएगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 अगस्त 2025, शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 11.26 तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी जो पूरे दिन रहेगी। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। वहीं महाराष्ट्र में बैल पोला उत्सव भी इसी दिन रहेगा। अमावस्या के स्नान-दान के लिए यही दिन उपयुक्त है। शनिवार को परिघ, शिव, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar 2025: बुध बनाएगा राजयोग, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

 

23 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2025: कितने साल बाद भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण? नोट करें सूतक का समय

 

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

23 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Aug 23 5:56 AM
चन्द्रास्त - Aug 23 7:04 PM

23 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (23 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:44 से 09:19 तक
दोपहर 12:04 से 12:54 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:29 से 02:04 तक
दोपहर 03:39 से 05:14 तक

23 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:04 PM – 3:39 PM
कुलिक - 6:10 AM – 7:44 AM
दुर्मुहूर्त - 07:51 AM – 08:41 AM
वर्ज्यम् - 12:35 PM – 02:14 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम