Aaj Ka Panchang 23 दिसंबर 2025: अंगारक चतुर्थी आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त, किस दिशा में न करें यात्रा?

Published : Dec 23, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 23 दिसंबर 2025

सार

23 December 2025 Ka Panchang: 23 दिसंबर, मंगलवार को अंगारक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में श्रीगणेश के साथ मंगलदेव की पूजा भी की जाएगी। ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 दिसंबर 2025, मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 12 बजकर 13 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। चतुर्थी तिथि मंगलवार को होने से ये अंगारक चतुर्थी भी कहलाएगी। इस दिन भगवान श्रीगणेश के साथ-साथ मंगलदेव की पूजा का भी विधान है। मंगलवार को लुंब, उत्पात, व्याघात और हर्षण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स से जानें कुंभ राशि वालों का भविष्य, पढ़ें 2026 का राशिफल

23 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2026: टैरो राशिफल से जानें मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 04 मिनिट से शाम 04 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

23 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Dec 23 9:36 AM
चन्द्रास्त - Dec 23 8:43 PM

23 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (23 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:47 से 11:06 तक
सुबह 11:06 से दोपहर 12:25 तक
दोपहर 12:04 से 12:47 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:25 से 01:45 तक
दोपहर 03:04 से 04:23 तक

23 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:47 AM – 11:06 AM
कुलिक - 12:25 PM – 1:45 PM
दुर्मुहूर्त - 09:15 AM – 09:57 AM और 11:05 PM – 11:59 PM
वर्ज्यम् - 09:48 AM – 11:30 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम