Navratri 2026 Dates: साल 2026 में कितनी नवरात्रि, ये कब-कब मनाई जाएगी? जानें सभी की डेट्स

Published : Dec 21, 2025, 01:59 PM IST
Navratri 2026 Dates

सार

Navratri 2026 Dates: धर्म ग्रंथों के अनुसार एक साल में कुल 4 नवरात्रि मनाई जाती है। इनमें से 2 गुप्त और 2 प्रकट नवरात्रि होती है। साल 2026 में चारों नवरात्रि कब, कब मनाई जाएगी? आगे जानिए इनकी डेट्स व अन्य रोचक बातें।

2026 Mai Kitni Navratri Manai Jayegi: नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। बहुत से लोग सिर्फ 2 नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं जो प्रकट रूप से मनाई जाती है। इनके अलावा 2 नवरात्रि और भी होती है जो गुप्त रूप से मनाई जाती है, इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्रि कहते हैं। साल 2026 में कौन-सी नवरात्रि कब मनाई जाएगी? आगे जानिए डेट सहित पूरी डिटेल और इनसे जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें-
January 2026 Festival Dates: मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट

जनवरी 2026 में मनाई जाएगी गुप्त नवरात्रि

धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में ये पर्व 19 से 27 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस गुप्त नवरात्रि में साधक महाकाल और महाकाली की संहारक शक्तियों की पूजा करते हैं। बसंत पंचमी का पर्व इसी गुप्त नवरात्रि के दौरान मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें-
Dussehra 2026 Date: 1 नहीं 2 दिन मनाया जाएगा साल 2026 में दशहरा, जानें क्यों होगा ऐसा?

चैत्र नवरात्रि मार्च 2026 में

हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। इसी दिन से वासंती नवरात्रि भी शुरू होती है, जिसे चैत्र नवरात्रि भी कहते हैं। ये प्रकट नवरात्रि होती है जिसमें 9 दिनों तक रोज देवी के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 से 27 मार्च तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है।

दूसरी गुप्त नवरात्रि जुलाई 2026 में

धर्म ग्रंथों के अनुसार आषाढ़ मास में भी गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसके बारे में भी कम ही लोगों को जानकारी है क्योंकि ये पर्व गृहस्थ नहीं बल्कि साधकों के लिए विशेष होता है। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 15 से 23 जुलाई तक मनाई जाएगी। इस नवरात्रि तंत्र साधकों के लिए बहुत विशेष मानी गई है।

शारदीय नवरात्रि अक्टूबर 2026 में

साल 2026 की अंतिम और सबसे प्रमुख नवरात्रि अक्टूबर में मनाई जाएगी। ये नवरात्रि आश्विन मास में शरद ऋतु के अंतर्गत मनाई जाती है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 से 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। तिथि वृद्धि होने से इस बार ये नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 20 दिनों की होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 21 दिसंबर 2025: धनु राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?
Dussehra 2026 Date: 1 नहीं 2 दिन मनाया जाएगा साल 2026 में दशहरा, जानें क्यों होगा ऐसा?