Aaj Ka Panchang 24 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल की टाइमिंग

Published : Dec 24, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 24 दिसंबर 2025

सार

24 December 2025 Ka Panchang: 24 दिसंबर, बुधवार को चंद्रमा मकर राशि में राहु के साथ मिलकर ग्रहण योग बनाएगा। इस दिन पंचमी तिथि होने से नागदेवता की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 दिसंबर 2025, बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 01 बजकर 11 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। पंचमी तिथि के स्वामी स्वयं शेषनाग हैं, इसलिए इस दिन नागदेवता की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से कालसर्प दोष का निवारण संभव है। बुधवार को हर्षण, वज्र और मित्र नाम के 3 शुभ-अशुभ योग दिन भर बनें रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। आगे जानें बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
प्रेग्नेंट महिलाएं शिवलिंग की पूजा करें या नहीं? बच्चे पर क्या होगा असर?

24 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में पहले से ही राहु स्थित है। कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Navratri 2026 Dates: साल 2026 में कितनी नवरात्रि, ये कब-कब मनाई जाएगी? जानें सभी की डेट्स

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (24 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 26 मिनिट से शाम 01 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

24 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Dec 24 10:14 AM
चन्द्रास्त - Dec 24 9:39 PM

24 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (24 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:09 से 08:28 तक
सुबह 08:28 से 09:47 तक
सुबह 11:07 से दोपहर 12:26 तक
दोपहर 03:04 से शाम 04:24 तक
शाम 04:24 से 05:43 तक

24 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 8:28 AM – 9:47 AM
कुलिक - 11:07 AM – 12:26 PM
दुर्मुहूर्त - 12:05 PM – 12:47 PM
वर्ज्यम् - 11:19 AM – 01:00 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम