Aaj Ka Panchang 25 दिसंबर 2025: तुलसी पूजन दिवस आज, पंचांग से जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Dec 25, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 25 दिसंबर 2025

सार

25 December 2025 Ka Panchang: 25 दिसंबर, गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कुंभ राशि में राहु-चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बना रहेगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 01 बजकर 43 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी की पूजा विशेष रूप से की जाएगी। गुरुवार को वज्र, सिद्धि, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बनें रहेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
प्रेग्नेंट महिलाएं शिवलिंग की पूजा करें या नहीं? बच्चे पर क्या होगा असर?

25 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनाएंगे। इस दिन शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Navratri 2026 Dates: साल 2026 में कितनी नवरात्रि, ये कब-कब मनाई जाएगी? जानें सभी की डेट्स

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (25 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 46 मिनिट से 03 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

25 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Dec 25 10:49 AM
चन्द्रास्त - Dec 25 10:34 PM

25 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (25 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 11:07 से दोपहर 12:26 तक
दोपहर 12:05 से 12:48 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:26 से 01:46 तक
दोपहर 01:46 से 03:05 तक
शाम 05:44 से 07:24 तक

25 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:09 AM – 8:29 AM
कुलिक - 9:48 AM – 11:07 AM
दुर्मुहूर्त - 10:41 AM – 11:23 AM और 02:54 PM – 03:37 PM
वर्ज्यम् - 03:42 PM – 05:21 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

New Year 2026: पहले दिन की ये गलती बर्बाद कर देगी पूरा साल
Aaj Ka Panchang 24 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल की टाइमिंग