Aaj Ka Panchang 25 अक्टूबर 2025: विनायकी चतुर्थी आज, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल

Published : Oct 25, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 25 अक्टूबर 2025

सार

25 October 2025 Ka Panchang: 25 अक्टूबर, शनिवार को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा निकलने के बाद ही ये व्रत पूर्ण होगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त व अन्य जानकारी।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 अक्टूबर 2025, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, इसे वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन चंद्रोदय रात को 8 बजकर 10 मिनिट के लगभग होगा। अलग-अलग शहरो में चंद्रोदय का समय भिन्न हो सकता है। शनिवार को अमृत, मूसल और शोभन नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja Ki Katha: मृत बालक कैसे हो गया जीवित? जानें छठ पूजा की रोचक कथा

25 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के दिन भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए क्या खाएं क्या न खाएं?

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (25 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 21 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

25 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Oct 25 9:40 AM
चन्द्रास्त - Oct 25 8:18 PM

25 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (25 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:57 से 09:21 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक
दोपहर 12:10 से 01:35 तक
दोपहर 03:00 से शाम 04:24 तक

25 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:35 PM – 3:00 PM
कुलिक - 6:32 AM – 7:57 AM
दुर्मुहूर्त - 08:02 AM – 08:47 AM
वर्ज्यम् - 02:08 PM – 03:56 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम