Aaj Ka Panchang 26 जुलाई 2025: आज चंद्रमा और शुक्र बदलेंगे राशि, नोट करें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Jul 26, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_26-July-2025

सार

26 July 2025 Ka Panchang: 26 जुलाई, शनिवार को चंद्रमा और शुक्र, दो ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 जुलाई 2025 शनिवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस तिथि के दूज भी कहते हैं। ये चंद्रमा की दूसरी कला है। इस तिथि के स्वामी स्वयं ब्रह्मदेव हैं, इसलिए इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। शनिवार को व्यातिपात, वरियान, मानस और पद्म नाम के शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

26 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु और मंगल स्थित है। केतु और चंद्रमा की युति से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। वहीं शुक्र ग्रह भी इस दिन वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां गुरु स्थित है, गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी नाम का राजयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (26 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 16 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

26 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jul 26 7:10 AM
चन्द्रास्त - Jul 26 8:32 PM

26 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (26 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:37 से 09:16 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:33 से 02:11 तक
दोपहर 03:50 से 05:29 तक

26 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:11 PM – 3:50 PM
कुलिक - 5:59 AM – 7:37 AM
दुर्मुहूर्त - 07:44 AM – 08:36 AM
वर्ज्यम् - 04:43 AM – 06:18 AM और 04:07 AM – 05:45 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम